नैनीताल में विदेशी पर्यटकों के मन को भायी हिंदुस्तानी होली,रंगों में डूबे विदेशी पर्यटक

देश भर में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है,नैनीताल में रंगो के साथ रंगे लोग हर्सोल्लास के साथ ही मना रहे है। यहाँ स्थानीय लोगों के साथ विदेशों से आए पर्यटको भी होली का जम कर लुत्फ उठा रहे है ।नैनीताल में लोगो ने सवेरे नयना देवी मंदिर जा कर होली की शुरुआत की। होलीयारो ने एक दुसरे को रंग लगा कर होली की बधाई दी। आपको बता दें कि नैनीताल वासी मां नयना देवी को कुलदेवी के रूप में पूजते हैं आज स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों ने भी होली की शुरुआत मां नैना देवी मंदिर से ही की,पर्यटकों का कहना है कि नैनीताल की शान्त वादीयो में होली मनाने का अपना एक अलग ही आनंद है। नैनीताल की होली प्लेंस के क्षेत्र की होली से अलग है और बड़ी सादगी के साथ बनाई जाती हैं ,विदेशी पर्यटकों ने बताया कि उन्हें भी रंग बहुत पसंद है और यहां के लोग जिस अंदाज में होली खेल रहे हैं, वे उन्हें बहुत भाया और उन्होंने होली के पर्व का जमकर लुफ्त उठाया।