नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार का फूंका पुतला

नैनीताल के गांधी पार्क में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई बेलगाम हो गई है, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों के हौसले भी बुलंद है, महिलाओं पर अत्याचार और दुराचार की घटनाएं बढ़ रही है गैस, बिजली के दामों में बढ़ोतरी से आम जनता त्रस्त है, भाजपा की गलत नीतियों के चलते युवा बेरोजगार हो रहे है, भाजपा सरकार को आमजन से कोई भी सरोकर नही है। सरिता आर्य ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि सरकार एनसीआर और सीसीए कानून लाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है साथ ही देश मे बढ़ती हुई महंगाई पर भी कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि अगर जल्द महंगाई पर प्रदेश सरकार अंकुश नही लगाती है तो राज्य भर में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़को पर उतरकर प्रदर्शन करगें।