दो नदियों के मिलन ने बना दिया पूरा भारत । असम के बोंगाईगांव में बसा है अद्भुत भारत

भारत के असम का बोंगाईगांव जिला पूरा भारत अपने अंदर बसाए हुए है,यकीन नही होता तो आप जिले के उत्तर पश्चिमी तट पर ब्रह्मपुत्र और चम्पावती नदी के दूसरे छोर से खड़े होकर खुद देख लीजिए, ब्रह्मपुत्र और चम्पावती नदियों का मिलन धरती पर पूरे भारत का मानचित्र उकेर देता है।कन्याकुमारी से शुरू होता ये नक्शा आपको वास्तव में सम्पूर्ण भारत के दर्शन करवा देगा,एक तरफ़ अरब सागर तो दूसरी ओर आपको बंगाल की खाड़ी जैसा प्रतीत होगा वही इस नक़्शे में आपको पहाड़ो का दीदार भी हो जाएगा जो बिल्कुल जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ो की याद दिला देता है।जो भी बोंगाईगांव आता है ये तस्वीर लिए बिना यहाँ से शायद ही वापस जाता हो। धरती पर बने इस भारत के मानचित्र को सोशल मीडिया में भी खूब शेयर किया जा रहा है।
बोंगाईगांव जिले का गठन 1989 में किया गया था,जो कि एक बहुत महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के अलावा असम के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन में से एक है।बोंगाईगांव में उद्योगों ने तेज़ी से विकास किया,भारत के मानचित्र को बनाती यहाँ की इन नदियों में बंदरगाह भी बना हुआ है और कुछ ही दूरी पर अशोक पेपर मिल राज्य के प्रमुख उद्योगों में से एक माना जाता है।यहाँ कभी यूरोपीय उपनिवेश का स्थल भी हुआ करता था।आज भी असम का बोंगाईगांव जिला धार्मिक मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।