दून में बारिश के साथ मसूरी में बर्फबारी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है।गुरुवार को नए साल की पहली बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को चटख धूप खिली। लेकिन वहीं शनिवार को मसूरी में जमकर बर्फबारी हुई और देहरादून में बारिश हुई।उत्तराखंड में मौसम इन दिनों अठखेलियां कर रहा है। नया साल लगने के साथ ही जहां मौसम ने करवट बदली और दो जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ तो मैदानों में भी झमाझम बारिश हुई। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो गई। लेकिन,शुक्रवार तीन जनवरी को मौसम खुल गया और प्रदेश के अधिकांश इलाकों में चटख धूप खिली रही। लेकिन शनिवार को मसूरी में बर्फबारी और देहारदून में बारिश हुई।बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में धूप खिली, लेकिन तापमान नीचे गिरने के कारण कड़ाके की ठंड बनी हुई है।औली के पास बदरीनाथ हाईवे पर भी बर्फ हटा दी गई है और यातायात सुचारू है। उधर, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा में जहां धूप खिली तो चंपावत, पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुबह  के समय हल्का हिमपात हुआ। वहीं माणाधुरा, झूमाधूरी, एबंटमाउंट के ऊंचे स्थानों पर आंशिक हिमपात होने के बाद धूप खिल गई। नैनीताल में ऊंचाई वाले किलवरी इलाके में भी बर्फ गिरी हुई है।हालांकि, ऐसे में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के हिल स्टेशन पर पर्यटकों का रेला उमड़ रहा है। इधर, धनोल्टी और सुरकंडा की पहाडिय़ों पर हुए हल्के हिमपात के बाद यहां पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। मुक्तेश्वर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा माइनस एक डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हालांकि, शुक्रवार को तेज धूप खिलने से सड़के के इर्दगिर्द की बर्फ पिघल गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मौसम सामान्य हो गया है, लेकिन जल्द ही फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। छह और सात जनवरी को प्रदेश में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है।

 प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर——-अधिकतम——न्‍यूनतम
  • देहरादून——22.0———6.0
  • मसूरी,——–9.5————2.9
  • टिहरी——-10.6————1.2
  • उत्तरकाशी–11.8————3.1
  • हरिद्वार—–19.2————7.4
  • जोशीमठ——8.4————-2.2
  • पिथैरागढ़—–8.7————-2.0
  • अल्मोड़ा——11.2————3.1
  • मुक्तेश्वर——8.4——-(-1.0)
  • नैनीताल——11.1———–2.0
  • चंपावत——-10.8———–3.0
  • पंतनगर——-22.7———–8.2