दिल्ली से मसूरी घूमने आये 4 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली से मसूरी घूमने आए 4 पर्यटकों को गांधी चौक के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि दिल्ली निवासी चार युवक नशे की हालत में मिले हैं। जरूरी कागज नहीं दिखाने पर इनका वाहन भी सीज किया गया है।उन्होंने कहा कि पुलिस ने मसूरी गांधी चौक के पास गाड़ी को रोका गया। चारों युवक शराब के नशे में मिले, इन्होंने मास्क भी नहीं पहने थे। इन युवकों के पास मसूरी आने का पास भी नहीं था।पुलिस चारों को गिरफ्तार कर उनका वाहन सीज कर लिया। कोतवाल देवेंद्र असवाल ने कहा कि बाहर से आने वाले युवक कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मसूरी के विभिन्न चौक पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।