त्रिवेंद्र सरकार की पहली ई कैबिनेट बैठक संपन्न

आज उत्तराखंड राज्य की प्रथम ई कैबिनेट की जानकारी शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने दी।कैबिनेट बैठक में 7 प्रस्ताओं पर चर्चा की गई जिसमें से आज ई कैबिनेट में कुल 6 प्रस्ताव स्वीकृत किये गए।

ई कैबनेट बैठक में स्वीकृत किए गए प्रस्ताव- 
1 विधान सत्र के समापन को स्वीकृति।
2 डेयरी विकास की गंगा गाय डेयरी योजना में सहकारी समिति के सदस्यों को अनुदान लाभ दिया जाएगा। महिला सदस्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
3 महाविद्यालय में रिक्त पदों पर गेस्ट फेकेलिटी के रूप प्राचार्य को 11 के लिये अधयापक नियुक्त का अधिकार दिया गया।
4वकेदारपुरी मास्टर प्लान में सी एस आर के अतिरिक्त राज्य सरकार भी पूर्व अधिगृहित  भवन के स्थान पर भवन बना कर देगी।
5 कैलाश मानसरोवर यात्रा की अनुदान राशि राज्य निवासी के लिये 2 गुनी ,25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार की गई।
6 गन्ने के समर्थन मूल्य 327 अगेती और 317 पछेती प्रजाति के प प्रति कुन्तल की दर स्वीकृत का अनुमोदन।