जिले में आज चरमरा सकती हैं, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं।

पहले से ही बेपटरी हुई स्वास्थ्य व्यवस्थाएं आज से और अधिक चरमरा सकती हैं, देहरादून जनपद के राजकीय चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपनल, संविदा,व पीआरडी कर्मचारी आज से तीन दिन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे| कर्मचारी चंदननगर स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे| इन कर्मचारियों को पिछले करीब पांच माह से न तो वेतन मिला है, न किसी  कर्मचारी का अनुबंध नवीनीकरण किया जा रहा है| कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से कई बार पत्राचार करने के बाद भी उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जा रहा है| वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार का भरण-पोषण का संकट बना हुआ है| उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इन तीन दिन में भी इस दिशा में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो कर्मचारी अनिश्तितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे| कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ओपीड़ी पंजीकरण से लेकर आपातकालीन सेवाएं तक प्रभावित हो सकती हैं| इसके अलावा आउटसोर्सिंग/ संविदा वार्ड ब्वाय के कार्य बहिष्कार के कारण मरीजों की देखरेख, वार्डों के रखरखाव में दिक्कत आ सकती है| चिकित्सालयों में सफाई व राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी ये कर्मचारी तैनात हैं, ऐसे में इन पर भी असर पड़ सकता है|