जानिए किसने कहा कांग्रेस को करप्ट और क्नफ्यूज

कांग्रेस की ओर से भाजपा सरकारों के खिलाफ जारी चुनौती पथ को भाजपा ने सिरे से खारिज किया है।भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि राज्य का विकास नहीं हुआ यदि विकास नहीं हुआ तो राज्य की विकास दर में इजाफा कैसे हुआ, 2016 17 में राज्य की विकास दर 5.91 फीसद थी, जो 2018-19 में7.03 फीसद हो गई| 

सालाना प्रति व्यक्ति आय भी 1.58 लाख से बढ़कर 1.90 लाख हो गई। भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल ने चार्जसीट को झूठ का पुलिंदा करार दिया,उन्होंने कहा कांग्रेसी या तो करप्ट है या फिर कंफ्यूज है यह उनकी कथित चार्जसीट से जाहिर होता है।इस झूठ के पुलिंदे को भाजपा पूरी तरह नकारती है।