गौ माता के सम्मान में गोपाल मनी महाराज मैदान में

 इस बार टिहरी लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला मन जा रहा है झा एक और बीजेपी से दिग्गज महारानी राज्य लक्ष्मी शाह मैदान में है तोवहि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मैदान में है दोनों ही प्रत्याशी मजबूत मने जा रहे है तो वही दोनों प्रत्याशियों का समीकरण बिगड़ने का काम निर्दलय प्रत्याशी गोपालमणि महाराज ने मैदान में उतरकर सभी समीकरण बिगड़ दिए हैमाना जा रहा है की गोपाल मणि महाराज बड़ी टक्कर दे सकते है है गोपालमणि महाराज एक गौ-कथा वाचक हैं। विश्व प्रसिद्ध संत गोपालमणि महाराज के टिहरी सीट से निर्दलीय मैदान में उतरने से भाजपा-कांग्रेस के लिए यहाँ उनसे पार पाना आसान नहीं होगा। उनका टिहरी संसदीय क्षेत्र समेत पूरे उत्तराखंड में खासा प्रभाव है। उनको चुनाव में लोगों का कितना साथ मिलता है, यह देखने वाली बात होगी।

राष्ट्रीय संत गोपालमणि महाराज गौ सेवा को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग भी लंबे समय से करते आए हैं। देहरादून से लेकर टिहरी, उत्तरकाशी में महाराज के भक्तों की बड़ी संख्या है। भाजपा-कांग्रेस में भी उनके भक्त कई बड़े नेता हैं। दोनों ही दलों में उनके समर्थकों की अच्छी-खासी संख्या है। इसके अलावा गौ सेवा और गौ संरक्षण को लेकर काम करने वाले भाजपा समर्थित संगठन भी उनके साथ लंबे समय से काम कर रहे हैं। उनकी आम लोगों तक सीधी पहुंच है।