गाय के दूध में होता है सोना,भारत के महान वैज्ञानिक की नई खोज

गाय को हिन्दू धर्म मे गौ माता माना जाता है ,गाय का दूध बहुत पौस्टिक भी होता है पर क्या आपको पता है कि गाय के दूध में सोना भी पाया जाता है इसीलिए गाय के दूध का रंग सुनहरा होता है,ये जानकर दुनिया भर के वैज्ञानिक भी हैरान हो जायेंगे।गाय के दूध में सोना होता है ये बात हम नही बल्कि बीजेपी के महान वैज्ञानिक दिलीप घोष का कहना है जो कि पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं पर अब वैज्ञानिकों जैसी बात बोल कर सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे हैं।दिलीप की माने तो देसी गाय हमारी मा होती है और इसके दूध में सोना होता है इसीलिए इसका दूध सुनहरे रंग का होता है।पर विदेशी गाय हमारी माँ नहीं होती है।माँ गाय की हत्या एक जघन्य अपराध है हम गाय की हत्या का विरोध करते रहंगे ,स्तनपान के बाद एक बच्चा गाय के दूध पर ही निर्भर होता है अगर हमारी माँ को कोई मरता है तो हम कभी बर्दाश्त नही करंगे।जो शिक्षित और बुद्धिमान लोग सड़क किनारे गौ मांस खाते है मैं उनसे कहता हूं कि कुत्ते का मांस भी खाओ।इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा, और सड़क किनारे ही क्यो घर जाकर भी खाओ को मना कर रहा है, हम गाय को माँ बोलते है उन्ही का दूध पीकर ज़िंदा है इसीलिए अगर कोई मेरी माँ के साथ बुरा बर्ताव करता है तो मैं भी उसके साथ वैसा ही बर्ताव करूंगा।


दिलीप भाई बाकी सब तो ठीक है पर गाय के दूध में सोना होता है ये कौनसी लैब में अपने टेस्ट करवाया जनता और दुनिया भर के वैज्ञानिक जानना चाहते है।