गांधीगिरी का असर, हड़ताल पर पहुंचे कर्मचारी।

रामनगर - प्रमोशन में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर शनिवार को भी उत्तराखण्ड जनरल ओबीसी इम्पलाईज एसोसिएशन के तत्वाधान में कर्मचारियों ने न्यायालय के आदेशों को तत्काल लागू करने की मांग की। कर्मचारियों द्वारा बीते दिवस दिखाई गई ‘गांधीगिरी’ का असर यह हुआ कि जो कर्मचारी इस आंदोलन से दूरी बनाये हुये थे, वह भी शनिवार को आंदोलन में दिखाई दिये। इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुये तारा चन्द्र घिल्डियाल ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करेगी तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा।


टैक्स बार एसोसिएशन के संरक्षक पूरन चन्द्र पाण्डे ने कहा कि सरकार को उच्चतम न्यायालय के निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू करना चाहिए अन्यथा देरी होने पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ-साथ समस्त जनता में आक्रोश व्याप्त हो जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। धरना प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों द्वारा होली पर्व के अवसर पर होली मिलन का कार्यक्रम करते हुए आपस में एक सौहार्द एवं भाईचारे का सन्देश भी दिया।


महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आज का धरना प्रदर्शन महिलाओं को समर्पित रहा। धरना-प्रदर्शन के दौरान आशा गुंसाई, मीरा बोरा, कंचन डालाकोटी, मनमोहन सिंह बिष्ट, ग्रेट वालिया सचिव, अमीर चन्द्र काम्बोज, हरीश चन्द्र यादव, आनन्द सिंह रावत, हरीश चन्द्र पपनैं, गीता भट्ट, चन्द्रा बिष्ट, सावित्री भट्ट, दीपा बुड़लाकोटी, बीना रौतेला, गीता नेगी, पार्वती रावत, हेमा जोशी, द्रोपती धपोला, मीरा बोरा, किशन सिंह बिष्ट, मौ.आरिफ, हिमांशु लोहनी, विरेन्द्र पाण्डे, नदीम अंसारी, अजेन्द्र जोशी, हर्ष वर्धन पाठक, शैलेश भण्डारी, रघुनाथ सिंह मनराल, रघुवीर सिंह चौहान, सोमपाल सिंह, चन्दन सिंह बिष्ट, हेम चन्द्र नैनवाल, गंगा राम, शान्ति बिष्ट, दीपा डंगवाल, ममता पंत, मनोरमा रावत, हेमा जोशी, दीवान सिंह बिष्ट, रूप राम, अवधेश यादव, दीपक, टैक्स बार एसोसिएशन रामनगर के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, फैजुल हक आदि उपस्थित रहे।