कोरोना सतर्कता को लेकर रामनगर उपजिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थलों का किया औचक निरीक्षण।

रामनगर - कोरोना को लेकर सतर्कता अभियान बढ़ाते हुए उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल ने आज बाजार ,
अस्पताल, रोडवेज स्टेशन और निजी यातायात संस्थाओं के परिसरों में औचक निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल ने बताया रोडवेज परिसर में किसी तरह की अनियमितता नहीं मिली है। जबकि निजी यातायात संस्थाओं को सावधानियों पर सख्ती से अमल करने की हिदायत दी गई है। दुनिया समेत देशभर में कोरोना वायरस ने हड़कंप मचा कर रख दिया है। जिसके बढ़ते खतरे की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसके चलते जहां आमजन वायरस के प्रकोप से बचाव के लिए जागरूक हो रहे है। उसी को लेकर आज उप जिलाधिकारी रामनगर संयुक्त चिकित्सालय रोडवेज स्टेशन बाजार में औचक निरीक्षण किया, कहीं भी अनियमितता नहीं मिली है।
उपजिलाधिकारी के साथ क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, कोतवाल रवि सैनी, ईओ भरत त्रिपाठी लोगों को जागरूक करते दिखे।