कांग्रेस ने किया आंदोलन का आगाज

भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज करते हुए कांग्रेस अब विधानसभावार सड़कों पर उतरने जा रही है। कांग्रेस पार्टी गढ़वाल मंडल से इसकी शुरुआत जल्द ही करेगी। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि इन प्रदर्शनों में उत्तराखंड के साथ ही स्थानीय मुद्दों को भी उठाया जाएगा। बाजपुर और श्रीनगर नगर निकायों के हालिया चुनाव में जनता ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वो भाजपा सरकार से दु:खी हो चुकी है। कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर हर क्षण उसके साथ रहकर संघर्ष करेगी।