उत्तराखण्ड की पाँचो लोकसभा सीटे जीतेगी कांग्रेस, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने किया जीत का दावा

महिला कॉंग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखण्ड की पाँचो लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है | इसके अलावा केन्द्र में कॉंग्रेस की सरकार बनने का भी भरोसा जताया है | रामनगर पहुँची सरिता आर्या ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की पाँचो लोकसभा सीटें कॉंग्रेस के खाते में जा रही है | 

उन्होंने कहा कि इस बार केन्द्र में कॉंग्रेस की सरकार बनने जा रही है | देश के युवाओं और जनता का समर्थन कॉंग्रेस को मिल रहा है | और एक विशाल जनसमूह कॉंग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहा है, और भाजपा को देश की जनता समझ गयी है | यह झूठे वादे करने वालों की पार्टी है | इसने पिछले पाँच वर्षो में देश की जनता को सिर्फ छलने का काम किया है | 

उन्होंने कॉंग्रेस के घोषणा पत्र को देश के युवाओ,किसानो,गरीबो,महिलाओ के हित का घोषणा पत्र बताया है | खासतौर से बारह हज़ार से कम आय वाली महिलाओं को छह हज़ार रुपया प्रतिमाह के हिसाब से साल का 72 हज़ार रुपया घोषणा पत्र में दिए जाने की घोषणा से बहुत खुश हैं | पत्रकार वार्ता में आशा बिष्ट, विमला आर्या, तारा सती, वीना रावत, चंद्रा आर्या, सावित्री टम्टा, सतेश्वरी रावत मौजूद रही ।