उत्तराखंड बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चुनाव नतीजों में अध्यक्ष पद की घोषणा में विवाद।

उत्तराखंड बार काउंसिल ऑफ इंडिया का चुनाव के नतीजे आ तो गये हैं पर अध्यक्ष पद के लिये विवाद हो जाने के चलते इसपद को लेकर सुई लटकती हुई नजर आई।
नैनीताल में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सभागार में वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू की गई।और उत्तराखंड बार काउंसिल ऑफ इंडिया चुनाव के परिणाम घोषित किये गये।जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 2, ’सदस्य’ पद में 5 उम्मीदवार ने अपना भाग्य आजमाया था । कुल 21 वोटों मे से अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुखलाल-10 वोट लाए जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र पुंडीर-09 अर्जित किए एक वोट निरस्त हु। एक वोट मे विवाद उत्पन्न होने के कारण अध्यक्ष पद की घोषणा नही की गई। हुआ यू कि वोटिंग करने के लिये हिन्दी या अंग्रेजी में एक/दो या वन/टू लिख कर वोट करना था पर विवादित वोट रोमन भाषा में फर्स्ट किये जाने पर फर्स्ट अंग्रेजी के "आई" की तरह लग रहा था।जिससे विवाद पैदा हो गया और यहीं ये वोट विवादित हो गया जिसके चलते अध्यक्ष पद की घोषणा नही हो पायी।
इसके आलावा उपाध्यक्ष’ राजबीर सिंह बिष्ट निर्विरोध रहे। सदस्य पद के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा-11 वोट लाए जवकि निकटतम प्रतिद्वंदी विजय भट्ट 04 लाए डीके शर्मा 7 वोटो से जीत दर्ज की है।
मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के दावेदार निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र पुंडीर ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। वहीं मामले में चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जज नैनीताल हाईकोर्ट एम सी काण्डपाल का कहना है कि इनवेलिड मत
पत्रों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भेज दिया गया है।
जो रिजल्ट आये हैं वो इस तरह रहे।
अध्यक्ष पद-
1-सुरेंद्र पुंडीर-09
2-सुखलाल-10
निरस्त -01
01(एक)वोट विवादित होने के कारण अध्यक्ष पद की घोषणा नही की गई।
उपाध्यक्ष पद-
1-राजबीर सिंह बिष्ट( निर्विरोध)
सदस्य-
1-विजय भट्ट-04
2-डीके शर्मा-11 (विजयी)
3-कुलदीप कुमार सिंह-03
4-मनमोहन लम्बा-02
5-योगेंद्र तोमर-01