उत्तरकाशी में भाजपाईयों ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का पुतला फूंका

उत्तरकाशी।
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने सिख दंगों के संबंध में दिए बयाने की भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोर निंदा की है। उत्तरकाशी नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सैम पित्रोदा के ‌खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होने कहा कि कांग्रेस एक देशद्रोह वाली पार्टी है। इसलिए कांग्रेस नेता हमेशा हिंदु विरोध बयान बाजी करते आए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैम पित्रोदा के बयान की घोर निंदा करते हुए नगर के हनुमान चौक पर पुतला दहन कर आक्रोश जताया। इस मौके पर हरीश डंगवाल, सुरेंद्र चौहान, जयवीर चौहान, सुधा गुप्ता,हंसराज चौहान,सुरेंद्र पंवार, गिरीश रमोला, विजयपाल मखलोगा आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।