अग्निशमन सुरक्षा के छात्र छात्राओ को किया जा रहा जागरूक

पौड़ी में पुलिस प्रशासन द्वारा इन दिनों अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है जिसमे जंगलो में लगने वाली आग से लेकर अन्य आग जनि घटनाओ के बारे में स्कूली बच्चो से लेकर हर किसी को पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष जानकारी जागरूकता अभियान के जरिये दी जा रही है|

इस अभियान में स्कूली बच्चो को जागरूक कर समझाया जा रहा है कि वे मौज मस्ती के साथ ही वन सम्पदा का ख्याल भी रखे साथ ही इन घटनाओ को जानकारी तत्काल प्रशासन तक पहुंचाए इसके साथ ही आस पड़ोस में ही फायर सीजन के प्रति लोगो को जागरूक करे इस जागरूकता अभियान में वनाग्नि के साथ ही अग्नि तांडव की हर घटनाओ से सचेत रहने और बचाव के तरीके भी स्कूली बच्चो को समझाये जा रहे हैं, वहीँ दिनों दिन बढ़ता तापमान जंगलो के लिए भी बडे खतरे का संकेत है जिसकी तैयारिया भी इस जागरूकता अभियान के जरिये की जा रही है। वहीँ अग्निशमन विभाग द्वारा मोर्क ड्रिल प्रैक्टिस  करके भी स्कूली बच्चों को आग की छोटी बड़ी घटनाओ को नियंत्रित करने का पाठ सिखया जा रहा है।