ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से मिली जमानत! जेल में कटेगी आज की रात, पूर्व विधायक की बेटी ने लगाए थे गंभीर आरोप

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-02 12:58:14
Prefer us on
पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री दीपिका राठौर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली है।
उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से मिली जमानत! जेल में कटेगी आज की रात, पूर्व विधायक की बेटी ने लगाए थे गंभीर आरोप

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार कोर्ट से मिली जमानत! जेल में कटेगी आज की रात, पूर्व विधायक की बेटी ने लगाए थे गंभीर आरोप (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री दीपिका राठौर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली है।
  • अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए उर्मिला की जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
  • अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के उपरांत 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि के जमानती पर आरोपी अभिनेत्री को रिहा करने के आदेश जारी किए।

हरिद्वार। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री दीपिका राठौर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए उर्मिला की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के उपरांत 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और समान धनराशि के जमानती पर आरोपी अभिनेत्री को रिहा करने के आदेश जारी किए। उनकी रिहाई कल तीन नवंबर को ही होगी। आज की रात उर्मिला सनावर को जेल में भी ही बिताना होगा। बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने अपने और अपनी परिवार की जान को खतरा बताते हुए उर्मिला सनावर पर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले में दीपिका राठौर की तरफ से हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली में 25 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर उनके और परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणियां कीं। इसके साथ ही दीपिका ने आरोप लगाया था कि उर्मिला ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने के साथ ही पांच करोड़ रुपए भी मांगे थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उर्मिला सनावर ने दीपिका और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। 25 अक्टूबर को ही हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सहारनपुर स्थित आवास पर दबिश देकर उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उर्मिला सनावर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने उर्मिला सनावर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हरिद्वार जिला जेल रोशनाबाद भेज दिया था।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

Breaking News बागेश्वर में लापता अधिवक्ता मामले में बड़ा मोड़: नदी तट पर मिले शव से मचा हड़कंप

Breaking News बागेश्वर में लापता अधिवक्ता मामले में बड़ा मोड़: नदी तट पर मिले शव से मचा हड़कंप

🕒 2026-11-03 14:14:11
उत्तराखण्डः रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी! बोले- विपक्ष की मोहब्बत की दुकान घाटे में, झूठ का कारोबार भी होगा बंद! जनसभा में सीएम से मिलने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, हंगामा

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी! बोले- विपक्ष की मोहब्बत की दुकान घाटे में, झूठ का कारोबार भी होगा बंद! जनसभा में सीएम से मिलने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, हंगामा

🕒 2026-11-03 11:58:47
उत्तराखण्डः रामनगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर! महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तराखण्डः रामनगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर! महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

🕒 2026-11-03 11:13:16
उत्तराखण्डः पहाड़ की संकरी सड़कों पर 55 किमी तक 28 जिंदगियों से खिलवाड़! शराब के नशे में धुत मिला बस चालक, वाहन सीज

उत्तराखण्डः पहाड़ की संकरी सड़कों पर 55 किमी तक 28 जिंदगियों से खिलवाड़! शराब के नशे में धुत मिला बस चालक, वाहन सीज

🕒 2026-11-03 10:37:47
उत्तराखण्डः लापता पर्वतारोहियों की तलाश में उतरीं एसडीआरएफ और एनआईएम की टीमें! संकरी घाटी बनी बड़ी चुनौती

उत्तराखण्डः लापता पर्वतारोहियों की तलाश में उतरीं एसडीआरएफ और एनआईएम की टीमें! संकरी घाटी बनी बड़ी चुनौती

🕒 2026-11-03 10:00:38