ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

चार देशों के नेताओं के फोटो सेशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस! ट्रंप बोलते रहे, मोदी ने कह दिया शैल वी गो?

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-19 04:22:11
Prefer us on
मनीला में क्वाड की तस्वीर के बीच एक छोटा-सा सवाल बना बड़ी चर्चा का विषय, मोदी के अंदाज पर हैरान दिखे जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, ट्रंप ने भी मोदी को बताया 'टफ आदमी' मंच क्वाड का था, चार देशों के दिग्गज नेता मौजूद थे, कैमरे चल रहे थे और पत्रकारों के सवालों का सिलसिल...
चार देशों के नेताओं के फोटो सेशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस! ट्रंप बोलते रहे, मोदी ने कह दिया शैल वी गो?

चार देशों के नेताओं के फोटो सेशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस! ट्रंप बोलते रहे, मोदी ने कह दिया शैल वी गो? (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि पूरी महफिल में एक अलग ही चर्चा छिड़ गई।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी बातों में व्यस्त थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक पूछ लिया, 'शैल वी गो?' यानी अब चलें क्या?
  • 17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान हुए इस फोटो सेशन का वीडियो अब मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

मनीला में क्वाड की तस्वीर के बीच एक छोटा-सा सवाल बना बड़ी चर्चा का विषय, मोदी के अंदाज पर हैरान दिखे जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री, ट्रंप ने भी मोदी को बताया 'टफ आदमी' मंच क्वाड का था, चार देशों के दिग्गज नेता मौजूद थे, कैमरे चल रहे थे और पत्रकारों के सवालों का सिलसिला जारी था। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि पूरी महफिल में एक अलग ही चर्चा छिड़ गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी बातों में व्यस्त थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक पूछ लिया, 'शैल वी गो?' यानी अब चलें क्या? 17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान हुए इस फोटो सेशन का वीडियो अब मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

दरअसल, दो साल बाद क्वाड के चारों देशों के शीर्ष नेता एक साथ जुटे थे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज फोटो सेशन के लिए साथ खड़े थे।लेकिन फोटो सेशन कब ट्रंप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बदल गया, शायद बाकी नेताओं को इसका अंदाजा भी नहीं हुआ! ट्रंप पत्रकारों की ओर मुड़े और सवालों के जवाब देने लगे। उनसे चीन के शेनझेन में होने वाले एपेक सम्मेलन में शामिल होने और एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े सवाल पूछे जा रहे थे। ट्रंप भी पूरे मूड में थे। जवाब पर जवाब दिए जा रहे थे। तभी प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी ओर देखते हुए सहज अंदाज में पूछा, 'शैल वी गो?'

बस, इसी एक सवाल ने कैमरों का ध्यान खींच लिया। जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज कुछ हैरान से नजर आए, जबकि ट्रंप सवालों के जवाब देने में मशगूल रहे। इस पूरे घटनाक्रम के बीच ट्रंप ने अपने तीनों सहयोगियों की तारीफों के पुल भी बांधे। उन्होंने कहा कि इन नेताओं और इनके देशों के साथ अमेरिका के संबंध बेहद अच्छे हैं। तीनों नेताओं के साथ उनके लंबे समय से व्यक्तिगत संबंध हैं और वे उनके दोस्त हैं। इसके बाद ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह बहुत टफ आदमी हैं। फिर जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची की ओर देखते हुए बोले कि वह तो शायद मोदी से भी ज्यादा टफ हैं।

ट्रंप ने मोदी को महान नेता बताते हुए कहा कि पूरी दुनिया में उनका सम्मान किया जाता है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने मोदी की ओर देखकर यह भी कहा कि देखिए, उन्हें कितने मुश्किल सवाल मिलते हैं! हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को हर किसी ने दोस्ताना हंसी-मजाक के तौर पर नहीं देखा। अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार ब्रह्मा चेलानी ने सोशल मीडिया पर इस फोटो सेशन को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना था कि क्वाड के पहले के सम्मेलनों में जिस गर्मजोशी और उत्साह की झलक दिखाई देती थी, वह इस बार नजर नहीं आई। उनके मुताबिक, फोटो सेशन में ट्रंप मुख्य भूमिका में दिखाई दिए और बाकी तीनों नेता उनके आसपास खड़े नजर आए। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि ट्रंप ने कुछ देर के फोटो सेशन को अचानक अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बदल दिया।

गौर करने वाली बात यह भी है कि ट्रंप के दोबारा व्हाइट हाउस पहुंचने के बाद भारत और अमेरिका के रिश्तों में टैरिफ को लेकर खींचतान रही है। ऐसे में मनीला के इस मंच पर ट्रंप की तारीफें और मोदी का सहज अंदाज, दोनों ही कूटनीतिक नजरिए से चर्चा का विषय बन गए। फिलहाल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा किसी बड़े कूटनीतिक बयान की नहीं, बल्कि मोदी के उस छोटे से सवाल की है। फोटो सेशन ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बना दिया और मोदी ने बीच में ही पूछ लिया, 'अब चलें क्या? कूटनीति अपनी जगह है, लेकिन मनीला में कैमरों के सामने हुआ यह छोटा-सा संवाद अब क्वाड की बड़ी तस्वीर पर भारी पड़ता दिख रहा है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
BIG BREAKING: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव! ईरान का बड़ा दावा- 24 घंटे में 6 तेल टैंकर डूबे या जले, तेल की कीमतों में मच सकती है भारी उथल-पुथल?

BIG BREAKING: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव! ईरान का बड़ा दावा- 24 घंटे में 6 तेल टैंकर डूबे या जले, तेल की कीमतों में मच सकती है भारी उथल-पुथल?

🕒 2026-11-16 06:27:03पढ़ें →
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव 2026: ट्रंप की पार्टी को करारा झटका, हाउस में डेमोक्रेट्स का परचम! सीनेट पर भी कब्जे की तैयारी

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव 2026: ट्रंप की पार्टी को करारा झटका, हाउस में डेमोक्रेट्स का परचम! सीनेट पर भी कब्जे की तैयारी

🕒 2026-11-04 04:42:41पढ़ें →
नेपाल में बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के समय दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराए! भारतीय नागरिक की मौत, दो पायलट समेत तीन घायल

नेपाल में बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के समय दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराए! भारतीय नागरिक की मौत, दो पायलट समेत तीन घायल

🕒 2026-11-03 11:33:14पढ़ें →
खौफनाकः युगांडा में पकड़ा गया खूंखार सीरियल किलर! 15 साल में 38 लोगों को मारकर खा गया ‘नरपिशाच’, लिंक में पढ़ें 15 साल, तीन जिले और 38 कत्लों की खूनी दास्तान

खौफनाकः युगांडा में पकड़ा गया खूंखार सीरियल किलर! 15 साल में 38 लोगों को मारकर खा गया ‘नरपिशाच’, लिंक में पढ़ें 15 साल, तीन जिले और 38 कत्लों की खूनी दास्तान

🕒 2026-10-27 16:25:55पढ़ें →
फ्रांस में बिगड़े हालातः सरकार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लाखों लोग! पेरिस से लेकर कई शहरों तक हिंसक झड़पें, राष्ट्रपति मैक्रों ने की शांति की अपील

फ्रांस में बिगड़े हालातः सरकार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे लाखों लोग! पेरिस से लेकर कई शहरों तक हिंसक झड़पें, राष्ट्रपति मैक्रों ने की शांति की अपील

🕒 2026-10-25 11:00:45पढ़ें →