पर्यटनः क्या आप जानते हैं कहां है एशिया का सबसे बड़ा पार्क! रखरखाव में खर्च हो जाते हैं करोड़ों रूपए

Tourism: Do you know where is the largest park in Asia! Crores of rupees are spent in maintenance

यूं तो भारत में कई पर्यटन स्थल है और हर पर्यटन स्थल में कुछ न कुछ विशेषता होती है। भारत में मौजूद पार्क प्राकृतिक सुंदरता के अलावा लोगों के जीवन में खुशहाली लेते हैं। आपने अपने शहर में यूं तो एक से बढ़कर एक पार्क देखे होंगे, लेकिन क्या आप एशिया के सबसे बड़े पार्क के बारे में जानते हैं। यह पार्क उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन के 376 एकड़ के एरिया में फैला है। यह पार्क 2014 में बनकर तैयार हुआ था। इस पार्क में कई प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते हैं। पार्क की सुंदरता के कारण लोग इसे दूर -दूर से देखने आते हैं।
यहां मछलियों से लेकर तरह-तरह के फूल यहां आपको देखने को मिल जाएंगे। इस पार्क में ऐसी कई चीजें हैं, जो अन्‍य किसी पार्क में आपने शायद ही कभी देखी होंगी। तो चलिए जानते हैं एशिया के सबसे बड़े पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क के बारे में।

इस पार्क में आप गोंडोला नाव का आनंद ले सकते हैं। बता दें कि इस नाव की शुरुआत इटली के वेनिस शहर में हुई थी। नाव को बनाने के लिए अलग प्रकार की लकड़ी का इस्‍तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं इसका आकार भी अन्‍य नाव से बहुत अलग होता है। ऐसा माना जाता है कि 20 साल लगातार पानी में रहने के बावजूद भी यह नाव खराब नहीं होती। इस एक नाव की कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। यहां का वॉटर स्‍क्रीन शो देखने लायक होता है। यहां पानी की सतह पर डिजिटल उपकरणों के जरिए रंग बिरंगे नजारों को उकेरा जाता है। शो में तस्‍वीरें हवा में तैरती नजर आती हैं। पानी के पर्दे पर रंग बिरंगी तस्‍वीरें लोगों को हैरान कर देती हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि इस पार्क के रखरखाव पर सरकार साल में 20 करोड़ रुपए तक खर्च करती है।