ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

आतंकी हमला: जाओ मोदी को बता दो...! पहलगाम हमले में मारे गए कर्नाटक के कारोबारी मंजूनाथ की पत्नी ने बयां की क्रूरता, आखिरी वीडियो वायरल

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-04-22 22:24:57
Prefer us on
जम्मू-कश्मीर में आज मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
आतंकी हमला: जाओ मोदी को बता दो...! पहलगाम हमले में मारे गए कर्नाटक के कारोबारी मंजूनाथ की पत्नी ने बयां की क्रूरता, आखिरी वीडियो वायरल

आतंकी हमला: जाओ मोदी को बता दो...! पहलगाम हमले में मारे गए कर्नाटक के कारोबारी मंजूनाथ की पत्नी ने बयां की क्रूरता, आखिरी वीडियो वायरल (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • जम्मू-कश्मीर में आज मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
  • इस घटनाक्रम से पूरा देश स्तब्ध है और हर तरफ मातम पसरा हुआ है।
  • इस बीच आतंकी हमले में मारे गए कर्नाटक के कारोबारी मंजूनाथ की पत्नी ने क्रूरता को बयां किया है।
  • मंजूनाथ की पल्लवी के सामने ही आतंकियों ने उनके पति को गोली मार दी।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आज मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटनाक्रम से पूरा देश स्तब्ध है और हर तरफ मातम पसरा हुआ है। इस बीच आतंकी हमले में मारे गए कर्नाटक के कारोबारी मंजूनाथ की पत्नी ने क्रूरता को बयां किया है। मंजूनाथ की पल्लवी के सामने ही आतंकियों ने उनके पति को गोली मार दी। एक टीवी चैनल से बातचीत में पल्लवी ने बताया कि मैंने आतंकियों से कहा, मेरे पति को मार दिया, मुझे भी मार दो। इस पर आतंकी बोले तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को बता दो। मंजूनाथ कर्नाटक के शिवमोगा के रहने वाले थे। कर्नाटक के दंपती का आखिरी वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रीफ करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह खुद श्रीनगर पहुंचे हैं। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कर्नाटक के इस कारोबारी का अपनी पत्नी के साथ का अंतिम वीडियो भी सामने आया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो श्रीनगर की डल झील का है। इसमें अपनी पत्नी के साथ मौजूद कर्नाटक के कारोबारी मंजूनाथ कश्मीर के दौरे के बारे में बता रहे हैं। मंजूनाथ ने यह वीडियो ट्रेवल एक्पीरियंस के तौर पर बनाया है। इसमें मंजूनाथ किसी काजल मैम का अच्छी ट्रिप और इंतजाम के लिए शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं। पहलगाम आतंकवादी हमले में कर्नाटक के शिवमोगा जिले के एक कारोबारी मंजूनाथ राव की मौत पर सीएम सिद्धारमैया ने शोक व्यक्त किया है। सिद्धरमैया ने घटना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कर्नाटक से अधिकारियों की एक टीम कश्मीर के लिए रवाना हो गई है। मंजूनाथ राव पर जब आतंकियों ने हमला किया था तब वह पहलगाम के खूबसूरत बैसरन घाटी में मौजूद थे।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
रुद्रपुर जिला अस्पताल में युवक की हत्या के मामले में एसएसपी का बड़ा एक्शन! ट्रांजिट कैंप एसओ और आवास विकास चौकी प्रभारी को हटाया

रुद्रपुर जिला अस्पताल में युवक की हत्या के मामले में एसएसपी का बड़ा एक्शन! ट्रांजिट कैंप एसओ और आवास विकास चौकी प्रभारी को हटाया

🕒 2026-11-15 09:30:56पढ़ें →
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आईएसआई के हनीट्रैप में फंसी मुख्य आरोपी महकदीप कौर और साथी गिरफ्तार

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आईएसआई के हनीट्रैप में फंसी मुख्य आरोपी महकदीप कौर और साथी गिरफ्तार

🕒 2026-11-15 09:22:16पढ़ें →
आस्था, संयम और प्रकृति प्रेम का महापर्व छठ: आज डूबते और कल उगते सूर्य को अर्पित होगा अर्घ्य 

आस्था, संयम और प्रकृति प्रेम का महापर्व छठ: आज डूबते और कल उगते सूर्य को अर्पित होगा अर्घ्य 

🕒 2026-11-15 08:00:16पढ़ें →
पीएम मोदी की कर्नाटक यात्रा के दौरान तकनीकी खराबी! मैसूर के हेलीपैड पर फंसा वायु सेना का हेलीकॉप्टर,सुरक्षा के कड़े पहरे में जांच जारी

पीएम मोदी की कर्नाटक यात्रा के दौरान तकनीकी खराबी! मैसूर के हेलीपैड पर फंसा वायु सेना का हेलीकॉप्टर,सुरक्षा के कड़े पहरे में जांच जारी

🕒 2026-11-14 12:05:41पढ़ें →
गुजरात में आग का तांडव: सूरत के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग; अहमदाबाद के चॉकलेट प्लांट में हादसे के दौरान झुलसकर एक व्यक्ति की मौत

गुजरात में आग का तांडव: सूरत के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग; अहमदाबाद के चॉकलेट प्लांट में हादसे के दौरान झुलसकर एक व्यक्ति की मौत

🕒 2026-11-14 11:49:23पढ़ें →