रुद्रपुर। रुद्रपुर जिला अस्पताल में चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में एसएसपी अजय गणपति ने बड़ा एक्शन लेते हुए एसओ ट्रांजिट कैंप धरमवीर सोलंकी और आवास विकास चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद्र को हटाते हुए नई तैनाती दी है। इसके साथ ही ट्रांजिट कैंप एसओ की जिम्मेदारी रमेश तनवार को सौंपी गई है और आवास विकास चौकी की कमान पवन जोशी को सौंपी गई है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत दो निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार, कोतवाली ट्रांजिट कैंप के प्रभारी निरीक्षक धरमवीर सोलंकी को अब प्रभारी एएनटीएफ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात निरीक्षक रमेश तनवार को कोतवाली ट्रांजिट कैंप का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, कोतवाली ट्रांजिट कैंप अंतर्गत चौकी आवास विकास के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र को कोतवाली किच्छा की चौकी दरऊ का नया प्रभारी बनाया गया है। जबकि, चौकी दरऊ के प्रभारी उपनिरीक्षक पवन जोशी को स्थानांतरित कर कोतवाली ट्रांजिट कैंप की चौकी आवास विकास का प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
रुद्रपुर जिला अस्पताल में युवक की हत्या के मामले में एसएसपी का बड़ा एक्शन! ट्रांजिट कैंप एसओ और आवास विकास चौकी प्रभारी को हटाया
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-15 09:30:56
रुद्रपुर जिला अस्पताल में चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में एसएसपी अजय गणपति ने बड़ा एक्शन लेते हुए एसओ ट्रांजिट कैंप धरमवीर सोलंकी और आवास विकास चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद्र को हटाते हुए नई तैनाती दी है।

रुद्रपुर जिला अस्पताल में युवक की हत्या के मामले में एसएसपी का बड़ा एक्शन! ट्रांजिट कैंप एसओ और आवास विकास चौकी प्रभारी को हटाया (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- रुद्रपुर जिला अस्पताल में चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में एसएसपी अजय गणपति ने बड़ा एक्शन लेते हुए एसओ ट्रांजिट कैंप धरमवीर सोलंकी और आवास विकास चौकी इंचार्ज प्रकाश चंद्र को हटाते हुए नई तैनाती दी है।
- इसके साथ ही ट्रांजिट कैंप एसओ की जिम्मेदारी रमेश तनवार को सौंपी गई है और आवास विकास चौकी की कमान पवन जोशी को सौंपी गई है।
- एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत दो निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आईएसआई के हनीट्रैप में फंसी मुख्य आरोपी महकदीप कौर और साथी गिरफ्तार
🕒 2026-11-15 09:22:16पढ़ें →

आस्था, संयम और प्रकृति प्रेम का महापर्व छठ: आज डूबते और कल उगते सूर्य को अर्पित होगा अर्घ्य
🕒 2026-11-15 08:00:16पढ़ें →

पीएम मोदी की कर्नाटक यात्रा के दौरान तकनीकी खराबी! मैसूर के हेलीपैड पर फंसा वायु सेना का हेलीकॉप्टर,सुरक्षा के कड़े पहरे में जांच जारी
🕒 2026-11-14 12:05:41पढ़ें →

गुजरात में आग का तांडव: सूरत के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग; अहमदाबाद के चॉकलेट प्लांट में हादसे के दौरान झुलसकर एक व्यक्ति की मौत
🕒 2026-11-14 11:49:23पढ़ें →

देहरादून लूट कांड: बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बड़ौनी की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, वीएचपी और बजरंग दल का एसएसपी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग
🕒 2026-11-14 10:55:12पढ़ें →
