नैनीताल:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के अवसर पर सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा!विधायक बोलीं-आतंकवाद फैलाने वालों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

सरोवर नगरी नैनीताल में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज देश की सेना के सम्मान में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई।
नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों सहित क्षेत्र के सभी वर्ग के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। यात्रा में देशभक्ति गीत और सैनिकों के जयकारों के नारे गूँजते नजर आए।
नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सेना के हाथों में हमारा देश आज सुरक्षित है।
देश की सेना ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा भविष्य में भी देश मे आतंकवाद फैलाने वालों को इसी तरह मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
वही बीजेपी जिलाध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि जिस तरह भारतीय सेना ने दुश्मन देश में घुसकर पहलगाम हमले का बदला लिया है उससे विश्व में भारत का डंका बज रहा है,अब यूएसए भी कह रहा है कि भारत अब पहले वाला भारत नहीं रहा अब भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। आज हम सेना के पराक्रम के लिए यहां एकत्रित हुए है। हमे भारतीयसेना पर गर्व है।
रिपोर्ट: सुनील बोरा