नैनीताल। डिजिटल दौर में विद्यार्थियों के बीच किताबों से बढ़ती दूरी को कम करने और पढ़ने की आदत को फिर से विकसित करने के उद्देश्य से नैनीताल के डीएसबी परिसर में पुस्तकदान महोत्सव का आयोजन किया गया। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के सौजन्य से आयोजित इस महोत्सव में पुस्तकों के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी मौजूद रहे। पुस्तकदान महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबों के करीब लाने और उनमें अध्ययन की रुचि विकसित करने की पहल की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच विद्यार्थियों में पुस्तकों को पढ़ने की आदत कम होती जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को किताबों के महत्व से परिचित कराया जाए और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने कहा कि इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी हमेशा प्रमाणिक नहीं होती, जबकि पुस्तकों को लेखन, संपादन और प्रूफ रीडिंग की प्रक्रिया से गुजरने के बाद प्रकाशित किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इंटरनेट और पुस्तकों के बीच संतुलन बनाकर अध्ययन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने नोट्स किताबों से तैयार करने चाहिए, ताकि उन्हें प्रमाणिक और विश्वसनीय जानकारी मिल सके। साथ ही कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी प्रश्नों के साथ संबंधित पुस्तक, अध्याय और संस्करण का उल्लेख किया जाता है, जिससे प्रश्नों की प्रमाणिकता बनी रहती है। पुस्तकदान महोत्सव इसी सोच के साथ आयोजित किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व का अहसास कराया जा सके। उन्होंने भविष्य में भी पुस्तक मेले और ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
नैनीतालः इंटरनेट के दौर में अध्ययन की आदत लौटाने की कवायद! डीएसबी परिसर में पुस्तकदान महोत्सव का आयोजन
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-02 08:54:06
डिजिटल दौर में विद्यार्थियों के बीच किताबों से बढ़ती दूरी को कम करने और पढ़ने की आदत को फिर से विकसित करने के उद्देश्य से नैनीताल के डीएसबी परिसर में पुस्तकदान महोत्सव का आयोजन किया गया।

नैनीतालः इंटरनेट के दौर में अध्ययन की आदत लौटाने की कवायद! डीएसबी परिसर में पुस्तकदान महोत्सव का आयोजन (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- डिजिटल दौर में विद्यार्थियों के बीच किताबों से बढ़ती दूरी को कम करने और पढ़ने की आदत को फिर से विकसित करने के उद्देश्य से नैनीताल के डीएसबी परिसर में पुस्तकदान महोत्सव का आयोजन किया गया।
- उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के सौजन्य से आयोजित इस महोत्सव में पुस्तकों के महत्व पर जोर दिया गया।
- कार्यक्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी मौजूद रहे।
- पुस्तकदान महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबों के करीब लाने और उनमें अध्ययन की रुचि विकसित करने की पहल की गई।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

Breaking News बागेश्वर में लापता अधिवक्ता मामले में बड़ा मोड़: नदी तट पर मिले शव से मचा हड़कंप
🕒 2026-11-03 14:14:11
उत्तराखण्डः रुद्रपुर में गरजे सीएम धामी! बोले- विपक्ष की मोहब्बत की दुकान घाटे में, झूठ का कारोबार भी होगा बंद! जनसभा में सीएम से मिलने जा रहे युवक को पुलिस ने रोका, हंगामा
🕒 2026-11-03 11:58:47
उत्तराखण्डः रामनगर में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर! महिला की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
🕒 2026-11-03 11:13:16
उत्तराखण्डः पहाड़ की संकरी सड़कों पर 55 किमी तक 28 जिंदगियों से खिलवाड़! शराब के नशे में धुत मिला बस चालक, वाहन सीज
🕒 2026-11-03 10:37:47
