हद हैः बायफ्रेंड के लिए सड़क पर संग्राम! देहरादून में बीच सड़क पर लड़ने लगी दो लड़कियां, खूब चले लात-घूंसे

देहरादून। राजधानी देहरादून में बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों के बीच इस कदर बहस हुई कि नौबत मारपीट तक पहुंच गयी। देखते ही देखते दोनों लड़कियां बीच सड़क पर लड़ने लगी और खूब हाथ पैर चले। इसी बीच किसी ने लड़कियों की इस लड़ाई को अपने कैमरे में कैद कर लिया। लड़कियों को इस तरह सड़क पर मारपीट करता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी, हांलाकि कुछ लोगों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन लड़कियां किसी की भी सुनने को राजी नहीं थी। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों लड़कियां बहस में उलझी हुई हैं। दोनों में काफी देर तक मारपीट हुई। बहस के साथ दोनों एक दूरे पर लात-घूंसे मारने में भी पीछे नहीं हटी। इस दौरान जो लोग उन्हें देखकर रुके तो लड़कियां उनपर भी बरस पड़ी। कुछ लोगों ने इस दौरान लड़कियों की इस फाइट का वीडियो बना दिया। वहीं इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।