मंगल के दिन अमंगलः ITBP जवानों की बस नदी में गिरी! 7 की मौके पर दर्दनाक मौत, अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे जवान... लिंक में देखें हादसे की खौफनाक तस्वीरें

Inauspicious on Tuesday: The bus of ITBP jawans fell in the river! Traumatic death on the spot, jawans were returning from duty after Amarnath Yatra... see the horrifying pictures of the accident in

नई दिल्ली। माह का तीसरा मंगलवार देश के लिए दुखद रहा। आज पहलगाम में आईटीबीपी के जवानों को लेकर लौट रही एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई, जबकि कई जवान घायल हो गए। हांलाकि हादसे में कितने जवानों की मौत हुई है इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अलग-अलग न्यूज प्लेटफार्म पर अलग-अलग आकड़ा दिखाया जा रहा है। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बस में 39 जवान सवार थे, जो अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी करके लौट रहे थे। बस में सवार 37 जवान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल से और बाकी 2 जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।

बताया जाता है कि जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी से जवानों की बस पहलगाम की तरफ जा रही थी। चंदनवाड़ी पहलगाम से 16 किमी दूर है। आपको यह भी बता दें कि हाल ही में अमरनाथ यात्रा समाप्त हो गई है, ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी अपनी टुकड़ियों में लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे, तभी ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिरी है। घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है।