ग्रीष्मकालीन प्रवास पर नैनीताल पहुंचे राज्यपाल! आईजी,डीएम,एसएसपी ने किया स्वागत

Governor reached Nainital on summer stay! IG, DM, SSP welcomed him

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शनिवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुंचे। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह शनिवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुंचे। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अधिकारियों से मंडल एवं जिले के विकास कार्यों सहित कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी ली।