ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

Good Morning India: अमेरिका में तूफान ने मचाया हाहाकार, 9 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल! केंद्र सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, पेश हो सकता है परिसीमन बिल! उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बैठक आज

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-27 03:23:37
Prefer us on
नमस्कार दोस्तों, आवाज इंडिया अपना खास कॉलम ‘गुड मॉर्निंग इंडिया’ लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आज के प्रमुख कार्यकर्मो पर नजर डालते हैं, भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक का आज से आगाज होगा।
Good Morning India: अमेरिका में तूफान ने मचाया हाहाकार, 9 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल! केंद्र सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, पेश हो सकता है परिसीमन बिल! उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बैठक आज

Good Morning India: अमेरिका में तूफान ने मचाया हाहाकार, 9 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल! केंद्र सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, पेश हो सकता है परिसीमन बिल! उत्तराखंड में धामी कैबिनेट की बैठक आज (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • •राज्यों की खबरें: तमिलनाडु में पुरुष कर्मियों को 15 दिन की पितृत्व छुट्टी मिलेगी और उत्तराखंड कैबिनेट में मानदेय व प्रोत्साहन राशि पर फैसले आ सकते हैं।
  • •अन्य बड़ी खबरें: अमेरिका में तूफान से 7.24 लाख से अधिक घरों की बिजली गई, वहीं सड़क हादसों में कुल 5 लोगों की मौत हुई और मुंबई धमकी मामले में एक इंजीनियर की पहचान हुई है।

नमस्कार दोस्तों, आवाज इंडिया अपना खास कॉलम ‘गुड मॉर्निंग इंडिया’ लेकर एक फिर आपके समक्ष प्रस्तुत है। आज के प्रमुख कार्यकर्मो पर नजर डालते हैं, भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक का आज से आगाज होगा। वहीं दीपथून पर दीप जलाने के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।  

 

अब बड़ी खबरों की तरफ रुख करते हैं, अमेरिका के पूर्वी हिस्से में थैंक्सगिविंग के दौरान एक भीषण तूफान आया। इस तूफान की वजह से 7,24,000 से अधिक ग्राहकों के घरों की बिजली कट गई, कई जगहों पर बाढ़ आ गई, बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और छुट्टियों के दौरान होने वाली यात्राएं बाधित हुईं। यह जानकारी सीएनएन के अनुसार है। मिसौरी से लेकर न्यूयॉर्क तक फैले इस तूफान के कारण मिड-अटलांटिक और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं, जबकि मिडवेस्ट के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई। कई तटीय इलाकों में जलस्तर रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया, जहां आपातकालीन सेवाएं बाढ़ और तूफान से हुए नुकसान को संभालने में जुटी रहीं। 

 

इधर आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार लोडर ने सवारियों से भरे टेंपो को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में दिल्ली के दंपती और युवा क्रिकेटर समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें मृतक दंपती के दो बच्चे भी शामिल हैं। दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिवार भतीजे की शादी में शामिल होने हाथरस आ रहा था। पुलिस ने लोडर चालक को पकड़ लिया है। दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी 50 वर्षीय ओमकार गुरुवार की शाम पत्नी 35 वर्षीय विनीता, बेटी 18 वर्षीय प्रियंका और बेटे 11 वर्षीय लक्ष्य के साथ अलीगढ़ पहुंचे थे। परिवार अलीगढ़ से हाथरस आने के लिए टेंपो में सवार हो गया। रास्ते में अन्य सवारियां भी बैठती गईं। टेंपो में सात से अधिक लोग सवार थे। शाम करीब पांच बजे टेंपो आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर गांव नगला भूरा के निकट राधिका ढाबे के पास पहुंचा ही था कि हाथरस की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

 

उधर मुंबई पुलिस ने अमेरिका में कार्यरत एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पहचान की है, जो हाल के दिनों में मुंबई के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी देने वाले दर्जनों ईमेल भेजने के पीछे हो सकता है। मुंबई पुलिस द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर तमिलनाडु की एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने उसे जुलाई में अमेरिका से लौटते समय चेन्नई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया था। इन धमकी भरे ईमेल में बीएमसी कार्यालय, मेट्रो स्टेशनों, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, विभिन्न अदालतों, स्कूलों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले सहित कई प्रमुख संस्थानों पर हमले की धमकी दी गई थी। टीओआई के अनुसार, आरोपी की पहचान तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के रहने वाले शरत सुब्रमण्यम शंकर के रूप में हुई है। वह फिलहाल तमिलनाडु पुलिस की हिरासत में है। उस पर पिछले दो वर्षों में देश की विभिन्न एजेंसियों को लगभग 1500 फर्जी धमकी भरे ईमेल भेजने का संदेह है।

 

इधर भारत ने राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में 'भार्गवास्त्र' के विकास परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यह देश का पहला स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और विकसित किया गया दो-स्तरीय, वाहन पर लगा 'काउंटर-स्वार्म ड्रोन सिस्टम' है। आधुनिक युद्ध में ड्रोन हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में भारत की वायु रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड'(SDAL) द्वारा विकसित इस प्रणाली का परीक्षण 20 से 24 नवंबर के बीच किया गया। इसे दुश्मन के ड्रोन्स, खासकर एक साथ मिलकर (स्वार्म के रूप में) हमला करने वाले कई ड्रोन्स का मुकाबला करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें एक ही समय में हवा में मौजूद कई लक्ष्यों को निशाना बनाने की क्षमता है। भार्गवास्त्र एक मोबाइल, मल्टी-लेयर्ड (बहु-स्तरीय) रक्षा प्रणाली है, जिसे दुश्मन के ड्रोन, हथियारों से लैस मानवरहित हवाई वाहनों (UAVs), लोइटरिंग म्यूनिशन और स्वायत्त ड्रोन झुंडों (ऑटोनॉमस ड्रोन स्वार्म्स) को नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह हवाई खतरों को रोकने और नष्ट करने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित अनगाइडेड रॉकेटों और सटीक माइक्रो-मिसाइलों के संयोजन का उपयोग करता है।

 

उधर संसद के बुलाए गए सत्र से पहले, शुक्रवार की दोपहर एक बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में परिसीमन से जुड़े महिला कोटा विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है। परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण बिल की चर्चा होगी, ये बात तो कई दिन से चल रही थी, लेकिन आज अचानक संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इसे कन्फर्म कर दिया है। रिजिजू ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने स्पीकर से 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक लोकसभा की बैठक बुलाने और राज्यसभा के सभापति से 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को सदन की बैठक बुलाने की रिक्वेस्ट की है। लोकसभा की कार्यवाही तीस नवंबर से तीन दिसंबर तक चार दिन चलेगी और राज्यसभा की कार्यवाही दो और तीन दिसंबर को यानी दो दिन चलेगी। बता दें कि ये कोई स्पेशल सेशन नहीं होगा, क्योंकि मॉनसून सेशन अभी समाप्त नहीं हुआ था, इसलिए मॉनसून सेशन को ही आगे बढ़ाया जाएगा। हालांकि किरेन रिजिजू ने ये क्लीयर नहीं किया है कि संसद की कार्यवाही का एजेंडा क्या होगा। 

 

इधर मुंबई के अंधेरी में श्री हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जाति के नाम पर हो रहे सामाजिक बंटवारे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोग अगड़े-पिछड़े, एससी-एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के नाम पर आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने अपील की कि जातियों में बंटने के बजाय सभी को एकजुट होकर राष्ट्रवाद की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा,  "देश को बर्बाद करना है तो जातियों में, जातिवाद में जियो और देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाना है तो राष्ट्रवाद में जियो।" धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि केवल सीमा पर बंदूक लेकर खड़े होना ही राष्ट्रधर्म नहीं है, बल्कि देश के भीतर ईमानदारी और सच्चाई के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना भी राष्ट्रधर्म है। उन्होंने कहा, "हम लोग लड़ नहीं सकते, कोई बात नहीं। जो लड़ रहा है, उसका साथ तो दे सकते हैं। देश के जवान अपनी दीपावली छोड़कर सरहद पर इसलिए खड़े रहते हैं, ताकि हम अपनी दीपावली ठीक से मना सकें। वे अपना घर छोड़कर इसलिए जाते हैं, ताकि हम चैन से सो सकें।"

 

उधर सरकारी अधिकारी जनता की समस्याओं को सुनने और मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बिहार के शेरघाटी के SDM जतिन कुमार का एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। वायरल वीडियो शेरघाटी अनुमंडल के डोभी प्रखंड का है। जहां वे एक स्कूल के निरीक्षण करने पहुंचे थे। वीडियो में SDM साहब सरकारी गाड़ी में बैठे-बैठे एक महिला से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। गाड़ी से नीचे नहीं उतरने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर अधिकारी जमीन पर उतरकर महिला की बात क्यों नहीं सुन सके? मौके पर मौजूद महिला से बातचीत के दौरान SDM गाड़ी के अंदर ही बैठे दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब अधिकारी जनता की समस्याओं को सुनने मौके पर पहुंचते हैं, तो उन्हें गाड़ी से उतरकर लोगों के बीच जाना चाहिए। फिलहाल SDM जतिन कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो ने एक बार फिर सरकारी अधिकारियों के जनता के बीच पहुंचने और उनकी समस्याओं को सुनने के तरीके पर सवाल खड़े कर दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पूरी वीडियो को आरजेडी ने भी फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है।

 

इधर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य सरकार में काम करने वाले पुरुष कर्मचारियों के लिए पहली बार 'पितृत्व अवकाश' (paternity leave) शुरू करने की घोषणा की है। पुरुष सरकारी कर्मचारी 15 दिनों का पितृत्व अवकाश ले सकते हैं। वे यह छुट्टी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या बच्चे के जन्म के छह महीने के भीतर कभी भी ले सकते हैं। यह कदम तब उठाया गया है जब सरकार को पुरुष सरकारी कर्मचारियों की ओर से पितृत्व अवकाश शुरू करने के अनुरोध मिले थे। राज्य सरकार ने कहा कि बच्चे के जन्म के आसपास का समय मां और बच्चे दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। सरकार ने इस अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारियों को 15 दिनों का 'पितृत्व अवकाश' देने का आदेश जारी किया, ताकि वे बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नियों के साथ रह सकें। सरकार ने कहा कि बच्चों की देखभाल करना पुरुषों के लिए भी आवश्यक है और इसी के मद्देनजर विवाहित पुरुष कर्मचारी 15 दिन के पितृत्व अवकाश का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने पुरुष कर्मचारियों के लिए अवकाश की इस नई सुविधा को लागू करने का आदेश दिया है। महिला सरकारी कर्मचारियों को 365 दिन का मातृत्व अवकाश दिया जाता है।

 

अब उत्तराखण्ड की खबरों पर नजर डालते हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुक्रवार सुबह सचिवालय में होगी। इस बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों व लखपति दीदियों को प्रोत्साहन राशि, अतिथि शिक्षकों का वेतन, पीआरडी कर्मियों, भोजनमाताओं व आशा कार्यकर्ताओं समेत महिला कार्मिकों के मानदेय से संबंधित विषयों के साथ कार्मिक, शिक्षा, वन, उद्याेग व स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विषय आ सकते हैं। 

 

इधर रामनगर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मालधन चौकी क्षेत्र के तुमड़िया डैम प्रथम में एक दर्दनाक हादसे में करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला। तुमड़िया डैम प्रथम निवासी प्रेम सिंह 60 वर्ष, पुत्र हरनाम सिंह, गुरुवार दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच अपने घर के पास स्थित एक डॉक्टर की दुकान से दवा लेकर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रेम सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गए और कुचलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही पकड़ लिया, लेकिन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
Good Morning India: रोहतक में खूनी गैंगवार, 4 युवकों की गोली मारकर हत्या! 26/11 मुंबई हमले की बरसी, 18 साल बाद भी ताजा हैं खौफनाक यादें! मिस्र में बड़ा सड़क हादसा, 31 लोगों की मौत! पढ़ें प्रमुख खबरें

Good Morning India: रोहतक में खूनी गैंगवार, 4 युवकों की गोली मारकर हत्या! 26/11 मुंबई हमले की बरसी, 18 साल बाद भी ताजा हैं खौफनाक यादें! मिस्र में बड़ा सड़क हादसा, 31 लोगों की मौत! पढ़ें प्रमुख खबरें

🕒 2026-11-26 03:36:09पढ़ें →
Good Morning India: बिहार के भोजपुर में डबल मर्डर, शादी समारोह में घुसे हथियारबंद बदमाशाें ने मचाया तांडव! मेरठ में हिंदू लड़की को बंधक बनाने पर बड़ा बवाल, आरोपी सलमान फरार! उत्तरकाशी के पवाणी गांव में बड़ा अग्निकाण्ड, एक साथ जले 30 मकान

Good Morning India: बिहार के भोजपुर में डबल मर्डर, शादी समारोह में घुसे हथियारबंद बदमाशाें ने मचाया तांडव! मेरठ में हिंदू लड़की को बंधक बनाने पर बड़ा बवाल, आरोपी सलमान फरार! उत्तरकाशी के पवाणी गांव में बड़ा अग्निकाण्ड, एक साथ जले 30 मकान

🕒 2026-11-25 03:35:19पढ़ें →
Good Morning India: नेपाल में फिर आया भूकंप, भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके! बांग्लादेश में बिगड़ रहे हालात, ढाका में जबरदस्त हिंसा! कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Good Morning India: नेपाल में फिर आया भूकंप, भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके! बांग्लादेश में बिगड़ रहे हालात, ढाका में जबरदस्त हिंसा! कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

🕒 2026-11-24 03:25:09पढ़ें →
Good Morning India: मुंबई हमले की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की धमकी! रामायण ने बनाया नया रिकॉर्ड, 18वें दिन भी जमकर हुई नोटों की बारिश! अभी और गिरेगा सोने-चांदी का भाव! उर्मिला सनावर बोलीं- अब मैं चंडी बन गई हूं, राक्षसों का अंत तय

Good Morning India: मुंबई हमले की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की धमकी! रामायण ने बनाया नया रिकॉर्ड, 18वें दिन भी जमकर हुई नोटों की बारिश! अभी और गिरेगा सोने-चांदी का भाव! उर्मिला सनावर बोलीं- अब मैं चंडी बन गई हूं, राक्षसों का अंत तय

🕒 2026-11-23 03:33:19पढ़ें →
Good Morning India: खाटू श्याम से लौट रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, नौ की मौत! गुजरात में भीषण रोड एक्सीडेंट, उत्तराखण्ड निवासी आर्मी जवान के परिवार के सात लोगों ने गंवाई जान! 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Good Morning India: खाटू श्याम से लौट रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, नौ की मौत! गुजरात में भीषण रोड एक्सीडेंट, उत्तराखण्ड निवासी आर्मी जवान के परिवार के सात लोगों ने गंवाई जान! 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

🕒 2026-11-22 03:27:22पढ़ें →