ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦[बड़ी खबर]उत्तराखण्ड हेलीकॉप्टर हादसाः बदरीनाथ से लौट रहा विमान क्रैश! पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच उड़ानों पर उठे सवाल✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

देवभूमि में आठ घंटे का काला साया: दो भीषण सड़क हादसों ने छीनी 13 जिंदगियां, खुशियां मातम में बदलीं,राष्ट्रपति-पीएम ने जताया दुख

🕒 Last Updated:2026-11-17 05:40:13
Prefer us on
रुद्रप्रयाग/टिहरी। देवभूमि उत्तराखंड की शांत वादियां बीते 8 घंटों के भीतर दो हृदयविदारक सड़क हादसों की चीख-पुकार से दहल उठीं।
देवभूमि में आठ घंटे का काला साया: दो भीषण सड़क हादसों ने छीनी 13 जिंदगियां, खुशियां मातम में बदलीं,राष्ट्रपति-पीएम ने जताया दुख

देवभूमि में आठ घंटे का काला साया: दो भीषण सड़क हादसों ने छीनी 13 जिंदगियां, खुशियां मातम में बदलीं,राष्ट्रपति-पीएम ने जताया दुख (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • रुद्रप्रयाग/टिहरी।
  • देवभूमि उत्तराखंड की शांत वादियां बीते 8 घंटों के भीतर दो हृदयविदारक सड़क हादसों की चीख-पुकार से दहल उठीं।
  • सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह के बीच रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल जनपदों में हुए इन दो अलग-अलग भीषण हादसों में 13 अनमोल जिंदगियां असमय काल के गाल में समा गईं, जबकि 31 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

रुद्रप्रयाग/टिहरी।  देवभूमि उत्तराखंड की शांत वादियां बीते 8 घंटों के भीतर दो हृदयविदारक सड़क हादसों की चीख-पुकार से दहल उठीं। सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह के बीच रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल जनपदों में हुए इन दो अलग-अलग भीषण हादसों में 13 अनमोल जिंदगियां असमय काल के गाल में समा गईं, जबकि 31 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं ने जहां एक ओर कई परिवारों के चिराग बुझा दिए, वहीं पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था और रात्रि यात्रा के जोखिमों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। 

उत्तराखंड की पहाड़ी सड़कें एक बार फिर खून से लाल हो गईं। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक महज आठ घंटे के भीतर दो भीषण सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि और टिहरी गढ़वाल के गूलर में हुए इन हादसों में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। एक ओर शादी समारोह से लौट रही बारातियों की जीप गहरी खाई में समा गई, तो दूसरी ओर हरिद्वार से जोशीमठ जा रही यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसों के बाद घटनास्थलों पर चीख-पुकार मच गई। हादसों की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन दुर्घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पहला हादसा सोमवार रात करीब नौ बजे रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक की क्यूंजा घाटी में हुआ। पोखरी में शादी समारोह संपन्न होने के बाद बारातियों को लेकर लौट रही जीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार की हालत बेहद नाजुक बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गुमान सिंह नेगी और कांस्टेबल सोनू गोदियाल पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात का अंधेरा और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र राहत एवं बचाव कार्य में बड़ी चुनौती बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी बचाव दल का सहयोग किया। इस दुर्घटना के बाद रांसी, गोंडार और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक मातम छा गया। हले हादसे का दुख कम भी नहीं हुआ था कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे टिहरी गढ़वाल के गूलर में दूसरा बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की यात्री बस ऋषिकेश से लगभग 20 किलोमीटर आगे गूलर के पास पुल से नीचे गदेरे में जा गिरी। बस में चालक और परिचालक सहित कुल 34 लोग सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, अग्निशमन और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए। घायलों को एम्स ऋषिकेश और राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इनमें 18 घायलों को एम्स और सात को राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि बस तड़के सवा तीन बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। ऋषिकेश में कुछ देर रुकने के बाद बस आगे के लिए रवाना हुई और गूलर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रशासन के अनुसार राहत एवं बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। दोनों दुर्घटनाओं में हुई जनहानि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है। महज आठ घंटे के भीतर 13 लोगों की मौत और 31 लोगों के घायल होने की इन घटनाओं ने पहाड़ी मार्गों पर यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब तक पहाड़ों की सड़कों पर सफर लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ता रहेगा? दुर्घटनाओं के कारणों की जांच के साथ ही सड़क सुरक्षा, वाहनों की स्थिति और यातायात नियमों के पालन पर प्रभावी कदम उठाना जरूरी है।

आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

✓

ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
FacebookX (Twitter)

इसी श्रेणी से संबंधित खबरें

आवाज़ विशेष
नैनीताल के कैंचीधाम के पास दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, बरेली के एक युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

नैनीताल के कैंचीधाम के पास दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, बरेली के एक युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

🕒 2026-11-12 10:16:46पढ़ें →
मौत को मात देकर लौटे यूट्यूबर सलीम वास्तिकः आईसीयू से सामने आया पहला वीडियो! डॉक्टरों की आवाज पर दी प्रतिक्रिया, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट

मौत को मात देकर लौटे यूट्यूबर सलीम वास्तिकः आईसीयू से सामने आया पहला वीडियो! डॉक्टरों की आवाज पर दी प्रतिक्रिया, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट

🕒 2026-03-06 12:56:56पढ़ें →
क्रांतिकारी बदलावः वैज्ञानिकों ने कैंसर कोशिकाओं को वापस सामान्य कोशिकाओं में बदलने का तरीका खोज निकाला

क्रांतिकारी बदलावः वैज्ञानिकों ने कैंसर कोशिकाओं को वापस सामान्य कोशिकाओं में बदलने का तरीका खोज निकाला

🕒 2024-12-28 15:05:17पढ़ें →
खबर परेशान करती है! यहां मोमोज खाने के बाद हुई महिला की मौत, बीमार पड़े 15 लोग

खबर परेशान करती है! यहां मोमोज खाने के बाद हुई महिला की मौत, बीमार पड़े 15 लोग

🕒 2024-10-29 12:01:55पढ़ें →
भारत में पहली बार तीन चरणों शुरू हुआ डेंगू वैक्सीन का ट्रायल! स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत में पहली बार तीन चरणों शुरू हुआ डेंगू वैक्सीन का ट्रायल! स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

🕒 2024-08-14 18:05:12पढ़ें →