प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बताकर विधवा महिला से हैवानियत! किशोरी के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Brutality with a widow woman by claiming to be a famous film producer! 20 years imprisonment to the accused of raping a teenager

उत्तराखंड। राजधानी देहरादून में अलग-अलग तीन थानों में दुष्कर्म के मामलों सामने आए हैं। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं विधवा महिला ने भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं तीसरे मामले में युवती ने शादी का झांसा देकर आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप जड़ा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पहले मामले में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब 2 साल पहले उसकी मुलाकात अमरोही निवासी युवक से हुई थी। युवक ने खुद को मुंबई का प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बताया था और फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन दिखाने के बहाने महिला से संपर्क बढ़ाया। उसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी और युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि मौका पाकर युवक ने महिला के घर जाकर दुष्कर्म किया और पति की तरह साथ में रहने लगा। डेढ़ साल साथ रहने के दौरान शादी की बात पर युवक टालता रहा। बीते दिनों युवक ने महिला को उनके रिश्तों के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।  महिला ने जब युवक के भाई से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसे धमकी दी गई। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया है कि महिला की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और उसके भाइयों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दूसरे मामले में युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि निवासी लक्खीबाग युवक से करीब 5 साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती के बारे में युवती के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने युवक से बातचीत करने से मना कर दिया और युवती की सगाई लखनऊ के युवक से तय कर दी। अप्रैल में युवक ने उसे विक्रम से उतरा और झांसा दिया कि वह उससे शादी करना चाहता है और कहा कि अगर शादी नहीं हुई तो वह हाथ की नस काट कर जान दे देगा। उसके बाद युवती ने लखनऊ के युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। 12 मई को रेलवे स्टेशन के पास होटल में युवक युवती को लेकर गया और वहां कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 16 मई को युवक ने युवती को मैसेज किया कि उसके माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए शादी नहीं करेगा। नगर कोतवाली प्रभारी प्रदीप पंत ने बताया है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

तीसरे मामले में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पति सुबह ही मजदूरी करने के लिए चले जाते हैं। महिला भी सुबह ही घरों में काम करने के लिए निकल जाती है और शाम को घर आती है। उनकी नाबालिग बेटी दिव्यांग (मानसिक रूप से कमजोर) है और दिन में घर पर अकेली रहती है। 20 मई को दोपहर को फोन आया कि उनके घर से कोई व्यक्ति निकला है। महिला के घर पहुंचने पर बेटी रो रही थी और पूछने पर उसने बताया कि उसके साथ किसी ने दुष्कर्म किया है। बेटी से जब और पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 2 महीने से दो-तीन बार व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया है कि महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। देहरादून में किशोरी को डरा धमकाकर बिजनौर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अर्चना सागर की अदालत ने दोषी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। साथ ही जुर्माना अदा ना करने पर दोषी को एक महीने अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।