पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के दोनों चरण पूरे हो चुके हैं। इस बीच महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताते हुए कहा कि हमने फीडबैक लिया है, बेहद पॉजिटिव सूचना मिली है। 95 के चुनाव से भी बेहतर फीडबैक मिला है। इस बार बदलाव होने जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 18 को शपथ होगी, हमने पहले भी कहा था, ये होने जा रहा है। लोग कतार में खड़े थे और एग्जिट पोल आ जाता है। जो अधिकारी मतगणना में लगे हुए हैं उन पर दबाव के लिए यह सर्वे लाये गए हैं। काउंटिंग के दिन के लिए दवाब बनाने के लिए मीडिया प्रॉपगेंडा चलाया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2020 से 72 लाख लोगों ने वोट किया है, हर विधानसभा में 29500 अधिक वोट पड़े है, ये वोट फॉर चेंज है। प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की रणनीति है, हकीकत बिहार की जनता समझती है। काउंटिंग को स्लो किया जाए, यह कोशिश की जाएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां बम ब्लास्ट होगा, वहां कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। लोकतंत्र की हत्या के लिए यह लोग मिलिट्री से फ्लैग मार्च बिहार के सभी जिलों में करवाएंगे, ताकि एक दहशत लोगों के बीच पैदा हो सके। इस बार क्लीन स्वीप हम लोग हो रहे हैं। वहीं आरजेडी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके भी ये बात कही, धरातल से मिल रही विश्वस्त सूचनाएं बिहार में महागठबंधन सरकार बनने की ओर ही इंगित कर रही हैं! जनता मुस्तैद है! गोदी मीडिया के बहकावे में नहीं आएगी!
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
बिहारः तेजस्वी यादव का बड़ा बयान! हमने फीडबैक लिया है, बेहद पॉजिटिव सूचना मिली है
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2025-11-12 15:49:53
बिहार में विधानसभा चुनाव के दोनों चरण पूरे हो चुके हैं। इस बीच महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है।

बिहारः तेजस्वी यादव का बड़ा बयान! हमने फीडबैक लिया है, बेहद पॉजिटिव सूचना मिली है (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- बिहार में विधानसभा चुनाव के दोनों चरण पूरे हो चुके हैं।
- इस बीच महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है।
- उन्होंने महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताते हुए कहा कि हमने फीडबैक लिया है, बेहद पॉजिटिव सूचना मिली है।
- 95 के चुनाव से भी बेहतर फीडबैक मिला है।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
इसी श्रेणी से संबंधित खबरें
आवाज़ विशेष
हे भगवानः एमपी के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली त्रासदी! दो सगी बहनों ने चार बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान, गर्भवती महिला समेत 6 की मौत
🕒 2026-10-29 16:30:10पढ़ें →

प्रेम विवाह का खौफनाक अंतः करवा चौथ के दिन पत्नी का कत्ल! जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा था निर्जला व्रत, उसी ने छीनी सांसें
🕒 2026-10-29 15:09:28पढ़ें →

दिल्ली में सनसनीखेज घटनाः सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान! बैग से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट
🕒 2026-10-24 15:44:59पढ़ें →

सौरभ और अमित हत्याकांड: फांसी की सजा पाए चारों दोषियों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा! साहिल-अमरदीप आगरा जेल तो मुस्कान-रविता लखनऊ की नारी बंदी निकेतन में होंगी शिफ्ट
🕒 2026-10-24 13:13:03पढ़ें →

'13 बच्चे गंगा का भोग बने' - दैनिक भास्कर की यह हेडलाइन खबर नहीं, पत्रकारिता की संवेदना की मौत है
🕒 2026-10-20 15:51:32पढ़ें →
