सिपाही की पत्नी कराती थी देह व्यापार

ऊधमसिंह नगर के ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने नाबालिकों से देह व्यापार कराने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से दो नाबालिकों को भी बरामद किया है, महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। आरोपी महिला पुलिस कर्मी की पत्नी बताई जा रही है। जबकि एक और महिला फरार चल रही है। दोनों नाबालिकों को वन स्टॉप सेंटर में भेजा गया है।
जिला मुख्यालय रूद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प के संजय नगर खेडा की रहने वाली एक नाबालिक लड़की पिछले चार दिनों से गायब चल रही थी। काफी खोजबिन के बाद परिजनों ने शक के आधार पर गणेश गार्डन तीन पानी स्थित पिंकी और दीपा पर शक जाहिर करते हुए ट्रांजिट कैम्प पुलिस में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घर में छापेमारी की तो गायब नाबालिक उसके घर से बरामद हुई। यही नहीं एक अन्य नाबालिक जो कि ट्रांजिट कैम्प की रहने वाली है वो भी बरामद हुई है। जिसके बाद आरोपी पिंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके से दीपा भागने में कामयाब रही। पुलिस पूछताछ दौरान नाबालिकों ने बताया कि उक्त दोनों महिलाएं उनसे गन्दा काम करती थी। बताया जा रहा है कि पिंकी का पति राजेश उत्तराखंड पुलिस में बागेश्वर में सिपाही के पद में तैनात है, और लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा है। दोनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने 363,506,16 ओर 17 धाराओ में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पिंकी को जेल भेज दिया है। जबकि दूसरी आरोपी दीपा की तलाश की जा रही है।
वही एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि कुछ दिन पहले नाबालिक की माँ द्वारा गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी गयी थी। जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए छापेमारी की तो दो नाबालिक लड़कियों को बरामद करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।