संयुक्त कर्मचारी संघ ने प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ नगर पालिका पार्क में किया धरना प्रदर्शन

प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ नगर पालिका पार्क में बुधवार को संयुक्त कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारी प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। धरना - प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करते हुए प्रमोशन में आरक्षण पर रोक लगाने और जल्द से जल्द डीपीसी करने की मांग की है, हड़ताल पर गए कर्मचारी उच्च न्यायालय के आज के फैसले से खुश है। जिसमें उच्च न्यायालय ने सरकार से आपसी वार्ता कर मामले को सुलझाने को कहा है।