शहर की समस्या को लेकर मेयर को सौंपा ज्ञापन

सफाई व्यवस्था को सुचारु करने की मांग को लेकर आज जनक्रांति विकास मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन करते हुए मेयर को ज्ञापन सौपा मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने बताया की नगर निगम के परिसीमन के बाद नगर निगम का क्षेत्र तो बढ़ गया है लेकिन नगर निगम मेंकर्मचारियो की संख्या नहीं बढ़ाई गयी है| कर्मचारियों की कमी के कारण सफाई व्यवस्था डगमगा गयी है| जिससे सफाई सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है| वहीं शहर का ड्रेनज सिस्टम भी ध्वस्त पड़ा है, और सरकार बजट का रोना रो रही है आज मेयर को ज्ञापन देकर मांग की गयी है कि जल्द नए कर्मचारियों की भर्ती कर सफाई व्यवस्था को सुचारु किया जाये| वहीं मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा  की जनक्रांति विकास मोर्चा के कुछ लोग जनसमस्याओं को लेकर व सुझाव लेकर आये थे, जो सही है और सभी के सुझाव निगम के लिए आमंत्रित हैं जल्द ही उनकी समस्याओं को दूर किया जायेगा|