राफेल पर सीएम का बयान

राफेल पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश मजबूत बन रहा है, कहते हैं कि शस्त्र और शास्त्र दोनों बहुत जरुरी है, जो भी हमारे देवी देवता हैं उनके हांथ में कोई न कोई शस्त्र है। सरस्वती विद्या की देवी है उनके हांथ में भी शस्त्र के रुप में पुस्तक है। और इसलिए आज देश को राफेल जैसे विमानों की जरुररत है, रक्षा मंत्री ने शस्त्र के रुप में राफेल की पूजा की है। और जल्दी ही राफेल भारत में आ जाएगा।आपको बता दें कि वायुसेना के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा ओम लिखकर की। इसके बाद उन्होंने राफेल विमान में करीब 25 मिनट की उड़ान पूरी की। इससे पहले रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय वायुसेना के बेड़े में राफेल आने से हमारी क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस के राजनीतिक रिश्ते मजबूत हो रहे हैं और मुझे उम्मीद है राफेल विमानों की डिलिवरी तय समय पर की जाएगी।