मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर की प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना।

पूरे देश में रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम से मनायी जा रही है,वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें ज्ञान की ओर ले जाने वाला पर्व है,भगवान राम के अय़ोध्या लौटने पर अय़ोध्यावासियों ने घी के दीए जलाकर उनका स्वागत किया था,यह हमारी परम्परा और विरासत का बड़ा त्यौहार है।और इस अवसर पर में प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करता हूं।अयोध्या में 5 लाख से अधिक दीए जलाकर मनाई जा रही दीपावली पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अय़ोध्या भगवान राम की जन्मस्थली है,पिछले तीन साल से वहां दीपों के साथ-साथ भक्तों की संख्या में भी वृद्धि हुई है,यह अय़ोध्यावासियों के लिए गर्व का विषय है।दीपोत्सव के इस आयोजन को उन्होंने ऐतिहासिक बताते हुए इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बधाई दी।देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली मनाते हुए मुख्यमंत्री ने कमल के फूल से बनी रंगोली के ऊफर दीप जलाकर दीपावली मनाई।इस अवसर पर नैनीताल से भाजपा सांसद अजय भट्ट,देहरादून के भाजपा विधायकों के साथ ही सैंकड़ों कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में उपस्थित रहे।इस मौके पर सबने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी।