मत्स्य पालक किसानों की आय होगी दोगुनी

राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के मौके पर राजधानी देहरादून में एक गोष्टी की गयी जिसमें प्रदेश की मत्स्य मंत्री रेखा आर्य , मत्स्य सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम , और विभाग के अधिकारी कर्मचारियों  समेत प्रदेश के कई जिलों से मत्स्य पालन करने वाले किसान पहुंचे इस गोष्टी में किसानो की समस्या का निवारण और वेहतर उत्पादन करने के लिए  जानकारी दी गयी साथ ही आज स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं मत्स्य किसानों की आय को दोगुनी करने के उद्देधय से उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण द्वारा वित्त पोषित मोबाइल फिश आउटलेट के 5 बड़े वाहन व 4 ई रिक्शा किसानों को  वितरित किये गए। मंत्री रेखा आर्य ने बताया  मत्स्य पलकों के लिए आज कई योजनाए लॉंच की गयी है प्रदेश में नील क्रान्ति के तहत जहां पहले 2500 किसान इससे जुड़े हुए थे लेकिन विभाग के अधिकारियो और कर्मचारियों की मेहनत से आज 9 हजार लोग जुड़ चुके है हमारा प्रयास है इस व्यवसाय से 9 लाख तक ले जाया जाय , साथ ही रेखा आर्य ने कहा आज मत्स्य पलकों को देहरादून , नैनीताल , पौड़ी  आदि के लिए मोबाइल वैन आउटलेट और ई रिक्शा वितरित किये गये  है इससे इनकी आय दोगुनी करने में एक बेहतर कदम साबित होगा भविष्य में अन्य जनपदों के किसानो को इस तरह के आउटलेट वाहन वितरण किये जायेगे।