प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ, कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

रामनगर - उत्तराखंड में आज कांग्रेस प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाएं और शहर व ग्रामीण क्षेत्रो में नशे के बढ़ते कारोबार के साथ ही पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ती तेजी के खिलाफ प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी इस विरोध प्रदर्शन का असर रामनगर में भी देखने को मिला। भाजपा सरकार को घेरते हुए में कांग्रेसियों ने आज प्रदेश की रावत सरकार के खिलाफ सड़को पर उतर कर मोर्चा खोला। पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से जुलुश निकाल कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तहसील में पहुँच कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी हरि गिरि के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, दिनेश चंद्र हर्बोला, किशोरी लाल, महेंद्र रावत, महेंद्र प्रताप बिष्ट, विनय पडलिया, आयुष अग्रवाल, दीपक भट्ट, आशा बिष्ट, विमला आर्या, ममता आर्या, पुष्पा बेलवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।