पर्यावरण संरक्षण के लिए वाक फार सेव अर्थ का आयोजन

प्रदेश में हरेला पर्व के अवसर पर वन-विभाग के साथ ही कई अन्य संगठनों ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ ही आम लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, और इसे एक मिशन के तौर पर आगे बढ़ाने की अपील आमजन से की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए भारतीय डाक विभाग आज पर्यवारण संरक्षण के लिए वॉक फॉर सेव अर्थ का आयोजन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर इस वॉक फॉर सेव अर्थ को रवाना किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए भारतीय डाक विभाग के इस प्रयास की सराहना की। भारतीय डाक विभाग ने आज पूरे प्रदेश में 3 हजार पौधों को लगाने का लक्ष्य भी रखा है। इस लक्ष्य के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी मुख्य डाकघर के परिसर में वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोस्ट ऑफिस गांव-गांव में हैं इस पहल से डाक विभाग ने पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है,जिससे पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण हो सकेगा और ग्लोबल वार्मिंग जैसे चुनौती से निपटने में मदद मिलेगी।