पंचतत्व में विलीन हुई शीला दीक्षित, नैनीताल से था पुराना नाता

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नगर नैनीताल से काफी पुराना नाता था।वह अपनी बचपन की सहेली से नैनीताल मिलने आती रहती थीं।नैनीताल आकर उन्हें काफी सुकून मिलता था ,तनाव से मुक्ति मिलती थी, स्थानीय लोगों ने बताया कि वह नैनीताल आकर नैनीताल की वादियों की सैर किया  करती थीं पर्यटन स्थल घूमा करती थी।लगभग 50 साल से वह नैनीताल आती रहती थीं। शीला दीक्षित अपनी सहेली कुमकुम नंदा से मिलने नैनीताल आया करती थीं।कुमकुम नन्दा व शिला दीक्षित की 65 साल पुरानी दोस्ती थी। सहेली कुमकुम नन्दा के बेटे का प्रिंस नाम का होटल था। 2016 में नंदा का परिवार गुड़गांव जाकर बस गया और उन्होंने यह होटल बेच दिया।अंतिम बार शीला दीक्षित अपनी सहेली की पिता के निधन पर 2015 में नैनीताल आयी थीं और चार दिनों तक यहाँ रुकी थीं।नैनीताल आने के दौरान शीला दीक्षित नगर के कांग्रेस के पूर्व नगरध्यक्ष मारुति नंदन शाह के घर भी आते जाते रहती थीं।