धूमधाम से मनाया जायेगा हरेला महोत्सव, उत्तराखंड के लोक कलाकार हरेला महोत्सव में बिखेरेंगे संस्कृति का जलवा।

इस वर्ष पूरे प्रदेश में एक सप्ताह तक हरेला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 16 जुलाई को देहरादून में पौधारोपण कर इस महोत्सव का आगाज करेंगे, जिसके बाद राज्य के सभी जनपदों में यह महोत्सव पौंधारोपण कर एक अभियान के तौर पर सप्ताहभर तक चलेगा। रामनगर में हनुमान सेवा ट्रस्ट द्वारा भी 17 जुलाई को हनुमान धाम में हरेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम की जानकारी देते हुए धाम के  मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि आयोजित इस हरेला महोत्सव के कार्यक्रम में वन मंत्री हरक सिंह रावत और मंत्री रेखा आर्या भी शिरकत करेंगी ।उन्होंने  बताया कि इस महोत्सव में 251 पौधाें का रोपण धाम के प्रांगण में किया जाएगा। हरेला पर्व 10 बजे से 12 बजे तक चलेगा और उसके बाद 1 बजे से शाम 5 बजे तक उत्तराखंड के कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रेसवार्ता में बोलते हुए मीडिया प्रभारी ने बताया कि हरेला महोत्सव देवभूमि का एक सांस्कृतिक पर्व है। महोत्सव में पहुचने के लिए उन्होंने जनता से आव्हान भी किया, जिससे हरेला पर्व पारम्परिक तौर से बनाया जा सके। प्रेसवार्ता में पवन अग्रवाल, डॉक्टर धनेश्वरी घिल्डियाल, प्रेम जैन, सतनाम सिंह, अरविंद अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।