देहरादून में 62फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।आज ही के दिन भगवान राम ने रावण का वध कर असत्य पर सत्य की जीत दर्ज की थी।देहरादून में भी दशहरा धूमधाम से मनाया गया शहर में कई स्थानों पर पहले नवरात्र से रामलीला का आयोजन किया जा रहा था,आज उन सभी स्थानों पर रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले जलाए गए।
वहीं परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी की ओर से 72वां दशहरा महोत्सव मनाया गया।रावण दहन के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शिरकत की,बन्नूू बिरादरी की ओर से इस बार हंस पर सवार 62 फीट का रावण, 55 फीट का मेघनाथ व 50 फीट के कुंभकरण का पुतला दहन किया गया।इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधर्म पर धर्म की जीत का यह पर्व हमें मर्यादाओं पर जीने की प्रेरणा देता है।परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग दशहरा महोत्सव देखने पहुंचे।