टॉयलेट में हुआ नवजात बच्चे का जन्म

राजधानी देहरादून में गांधी अस्पताल के टॉयलेट मे एक महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया। जिसके बाद डाक्टरों द्वारा महिला की मदद कर जच्चा बच्चा की जान बचायी गयी। आपको बता दें महिला बिन ब्याही है। जहां वो उपचार कराने के लिये गांधी अस्पताल पहुंची,जिसके बाद महिला जब बाथरूम पहुंची तो दर्द के कारण मां ने बच्चे को टॉयलेट में जन्म दे दिया। हांलाकि स्टाफ के आने से महिला को सही समय में उपचार दे दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक अधिकारी की माने तो जच्चा और बच्चा फिलहाल खतरे से बहार है। वही इस मामले को अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को भी जानकारी दे दिये है।