अब बेनामी संपत्ति वालों की खैर नहीं

बेनामी संपत्ति के लिए केंद्र सरकार ने बेशक कानून बना दिया है लेकिन उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश में जल्दी ही इसको लेकर अलग से कानून बनाकर लागू करने जा रही है।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है केंद्र सरकार ने जिसकी संपत्ति 1 हजार करोड़ रुपये से ऊपर है उनको लेकर कानून बनाया है,लेकिन प्रदेश में इससे भी नीचे के बेनामी संम्पति वाले लोगों के लिए कानून बनाने की आवश्यकता है,इसलिए सरकार जल्द ही प्रदेश के हिसाब से इसको लेकर कानून बनाने जा रही है।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसको लेकर कई लोगों से सुझाव मांगे है। और बेनामी संपत्ति को लेकर कानून बनाने जा रही है।