जब अचानक खेत में काम कर रही महिलाओं के बीच पहुंच गयी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी! जलेबी खाई, पराठा दिया तो बोलीं....

When suddenly Congress General Secretary Priyanka Gandhi reached among the women working in the field! I ate jalebi, gave paratha and said...

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश में प्रतिज्ञा यात्रा (हम वचन निभाएंगे) की शुरूआत कर दी है। इस दौरान बारांबकी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व लखनऊ से बाराबंकी के रास्ते में तमरसेपुर गांव में प्रियंका गांधी खेतों में काम कर रही महिलाओं के बीच पहुंच गयी। इस दौरान प्रियंका गांधी ने न केवल महिलाओं से बात की, बल्कि उनके साथ जलेबी भी खाई। प्रियंका को अपने बीच देख महिलाएं खुश हो गईं और उन्होंने बड़े प्यार से प्रियंका गांधी को जलेबी खिलाई। वहीं बताया जाता है कि जब प्रियंका को एक महिला ने पराठा खिलाना चाहा तो वह बोलने लगी कि उनके भाई (राहुल गांधी) ने कहा है कि कम खाया करो, मोटी हो रही हो। प्रियंका ने कहा कि मैं महिलाओं से उनकी परिस्थितियों को समझना चाहती थी। ये जानना चाहती थी कि वे अपनी बेटियों की परवरिश कैसे कर रही हैं। वे उन्हें शिक्षित करने में सक्षम हैं। बाराबंकी में तिरंगा यात्रा निकालने से पहले प्रियंका ने कांग्रेस की सात प्रतिज्ञाओं का ऐलान किया। प्रियंका गांधी ने यहां नया नारा गढ़ा। कहा, बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ। कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार, 20 लाख को सरकारी रोजगार। प्रियंका ने कहा, किसानों की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस की सरकार थी, किसानों की सुनवाई हुआ करती थी। इतने दिनों से किसान धरना दे रहे हैं, कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। सरकार पूरी तरीके से अत्याचार करने पर उतारू है। पूर्व पीएम राजीव गांधी ने एक बार कार्यक्रम कैंसिल करके किसानों की सुनवाई की थी। यह सरकार कहती है कि बहुत विकास हुआ है, लेकिन असल में कोई विकास नहीं हुआ। कानून व्यवस्था में नंबर वन होने का दावा करते हैं और रोज प्रदेश में अपराध की घटनाएं हो रही हैं।