ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखण्डः कच्छ हादसे का दर्द! गमगीन माहौल में कोटद्वार पहुंचे सात पार्थिव शरीर, एक साथ उठीं अर्थियां तो फफक पड़ा पूरा शहर

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-23 07:42:54
Prefer us on
गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कोटद्वार निवासी सैन्य परिवार के सातों सदस्यों के पार्थिव शरीर सोमवार सुबह कोटद्वार पहुंचाए गए।
उत्तराखण्डः कच्छ हादसे का दर्द! गमगीन माहौल में कोटद्वार पहुंचे सात पार्थिव शरीर, एक साथ उठीं अर्थियां तो फफक पड़ा पूरा शहर

उत्तराखण्डः कच्छ हादसे का दर्द! गमगीन माहौल में कोटद्वार पहुंचे सात पार्थिव शरीर, एक साथ उठीं अर्थियां तो फफक पड़ा पूरा शहर (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • कच्छ सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो जवानों समेत सातों सदस्यों के शव कौड़िया आर्मी कैंप लाए गए।

  • बेटी का जन्मदिन मनाने गुजरात गया था परिवार, कार और ट्रॉले की भीषण टक्कर में दो हिस्सों में बंट गया था वाहन।

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, पीएम मोदी ने की ₹2-2 लाख मुआवजे की घोषणा।

  • कोटद्वार। गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कोटद्वार निवासी सैन्य परिवार के सातों सदस्यों के पार्थिव शरीर सोमवार सुबह कोटद्वार पहुंचाए गए। सातों शवों को पहले कौड़िया स्थित आर्मी कैंप लाया गया, जहां से पूर्ण सैन्य सम्मान और शोकाकुल परिजनों की मौजूदगी में उन्हें उनके पैतृक आवासों तक पहुंचाया गया। पार्थिव शरीर घरों पर पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया और हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल के बीच दिवंगत आत्माओं की अंतिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। नायक राजेश सिंह रावत का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके आवास से मुक्तिधाम के लिए रवाना किया गया। इस दुखद घड़ी में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत राजेश सिंह रावत के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अन्य मृतकों के पार्थिव शरीरों को भी अंतिम दर्शन के पश्चात कोटद्वार के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे कोटद्वार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि इस दर्दनाक हादसे में सेना के दो जवानों, उनकी पत्नियों और तीन मासूम बच्चों की जान गई है, जिनमें महज तीन महीने की एक दुधमुंही बच्ची भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, परिवार बेटी के जन्मदिन के अवसर पर खुशियां मनाने गुजरात गया था। कच्छ का रण घूमने के बाद शनिवार रात परिवार कार से वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में उनकी कार एक ट्रॉले से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गई, जिससे कार सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों में ध्रुव विहार निवासी नायक सौरभ सिंह नेगी, उनकी पत्नी सविता नेगी और तीन माह की पुत्री शिविका नेगी, मोटाढाक निवासी रिंकी गुसाईं और उनकी चार वर्षीय पुत्री वामिका गुसाईं तथा सिंबलचोड़ निवासी नायक राजेश सिंह रावत और उनकी सात वर्षीय पुत्री रक्षिता शामिल हैं। इस भीषण दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख तथा घायलों को 50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)