ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखण्डः शादी के सातवें दिन उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में घायल नवविवाहित दूल्हे ने तोड़ा दम! हाईवे जाम कर फूटा परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-28 07:12:33
Prefer us on
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। एक बेकाबू वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए नवविवाहित दूल्हे की शादी के महज सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
उत्तराखण्डः शादी के सातवें दिन उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में घायल नवविवाहित दूल्हे ने तोड़ा दम! हाईवे जाम कर फूटा परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा

उत्तराखण्डः शादी के सातवें दिन उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में घायल नवविवाहित दूल्हे ने तोड़ा दम! हाईवे जाम कर फूटा परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • दर्दनाक हादसा: 20 नवंबर को हुई थी शादी, 25 नवंबर को वाहन ने मारी थी टक्कर।

  • हफ्ते भर बाद मौत: दो दिन जिंदगी से जूझने के बाद 27 नवंबर को अस्पताल में मौत।

  • सड़क जाम और कार्रवाई: ग्रामीणों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

  • लक्सर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। एक बेकाबू वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए नवविवाहित दूल्हे की शादी के महज सात दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस घर से एक हफ्ते पहले धूमधाम से बारात निकली थी, उसी घर से दूल्हे की अर्थी उठने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे खानपुर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लक्सर के पास खानपुर निवासी नरेंद्र के बेटे अंकित की शादी बीते 20 नवंबर को हुई थी। घर में अभी शादी की रस्में और खुशियों का दौर चल ही रहा था कि महज पांच दिन बाद 25 नवंबर को अंकित के साथ बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि विकासखंड कार्यालय खानपुर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने अंकित को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में अंकित गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।

    हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल अंकित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह दो दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच कड़ा संघर्ष करता रहा। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार 27 नवंबर को अंकित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। नवविवाहित युवक की मौत की खबर जैसे ही खानपुर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने खानपुर में स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम होने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात बाधित रहा।

    जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही खानपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाया तथा शांत कराया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। जिस घर में सात दिन पहले शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं और खुशियों का माहौल था, आज वहां सन्नाटा और मातम पसरा है। नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी का रंग भी अभी फीका नहीं पड़ा था कि उसका सुहाग उजड़ गया। परिजनों ने प्रशासन और पुलिस से दोषी को जल्द पकड़कर सख्त सजा दिलाने की गुहार लगाई है।

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)