उत्तराखण्डः हे भगवान! तीन दिन में छूट गया सात जन्मों का साथ! ससुराल जाते समय पति को पड़ा हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Uttarakhand: Oh God! In three days, the companionship of seven lives was lost! While going to in-laws' house, the husband had a heart attack, died before reaching the hospital, mourning spread in the

बागेश्वर। बागेश्वर से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां शादी के तीन दिन बाद ससुराल जाते वक्त नव विवाहित युवक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। घटना से परिवार मंे कोहराम मचा हुआ है और दोनों परिवारों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बिमौना पाचन निवासी 27 वर्षीय नवीन कुमार पुत्र रणजीत राम का नौ मई को धूमधाम से विवाह हुआ था। विवाह के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। वह 12 मई को पत्नी के साथ ससुराल जा रहे थे। अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी बेस अस्पताल ले गए, यहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से दोनों पक्षों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है।