रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात त्रिशूल चौक के पास मोबाइल टावर पर चढ़ने वाली महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला के बेटे को पूछताछ के लिए थाने में बुलाने से नाराज होकर टावर पर 50 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़ जुट गई थी और यातायात भी कई घंटे तक प्रभावित हो गया था। पुलिस के मुताबिक, रविवार 22 नवंबर की रात करीब 7:36 बजे नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि त्रिशूल चौक के पास यातायात कार्यालय के सामने एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ कर आत्महत्या का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही एसएसआई खुशवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां महिला करीब 50 फीट की ऊंचाई पर टावर पर चढ़ी हुई थी और नीचे कूदने की धमकी दे रही थी। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान रेखा गोस्वामी पत्नी बाबू गोस्वामी, निवासी जगनपुरी, थाना दिनेशपुर के रूप में हुई। वह मूल रूप से बागेश्वर जिले के गरुड़ की रहने वाली है। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग, बचाव दल, एंबुलेंस समेत अन्य संबंधित एजेंसियों को मौके पर बुलाया। सीओ सिटी विभव सैनी लगातार फोन पर महिला से बातचीत कर उसे समझाते रहे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लगातें लग गई। पुलिस को महिला को टावर से नीचे उतारने पर कई घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने महिला को तत्काल उपचार को अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक महिला के बेटे पर एक किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोप है। शिकायत मिलने पर दिनेशपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके बेटे को थाने बुलाया था। महिला भी बेटे के पीछे थाने पहुंच गई थी। बेटे को नहीं छोड़े जाने से नाराज होकर वह रुद्रपुर पहुंची और यातायात कार्यालय के समीप टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। विधायक शिव अरोरा भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली थी। महिला का टावर पर चढ़कर अपनी बात मनवाने का प्रयास करना और आत्महत्या की धमकी देना सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बन गया था। आवागमन प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला पर यातायात प्रभावित करना और बात को टावर पर चढ़ मनमाने का आरोप है।
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस
आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें
उत्तराखण्डः रुद्रपुर में टावर पर चढ़कर ड्रामा करना पड़ा भारी! आत्महत्या की धमकी देने और हाईवे जाम करने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-23 12:56:39
कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात त्रिशूल चौक के पास मोबाइल टावर पर चढ़ने वाली महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला के बेटे को पूछताछ के लिए थाने में बुलाने से नाराज होकर टावर पर 50 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी दी थी।

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में टावर पर चढ़कर ड्रामा करना पड़ा भारी! आत्महत्या की धमकी देने और हाईवे जाम करने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज (सांकेतिक तस्वीर)
⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)
⏱️ 30-Sec Glance- •रविवार रात करीब 7:36 बजे त्रिशूल चौक स्थित यातायात कार्यालय के सामने 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर दी थी आत्महत्या की धमकी।
- •किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में दिनेशपुर पुलिस द्वारा बेटे को पूछताछ के लिए बुलाए जाने से नाराज थी आरोपी महिला रेखा गोस्वामी।
- •राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटे यातायात बाधित करने और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बनने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।
आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल
✓ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।
📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
