ताज़ा अपडेट
[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦[बड़ी खबर]दुखदः मां के निधन से अनजान सीएम योगी मंच से देते रहे भाषण! खबर मिलते ही हुए भावुक, सारे प्रोग्राम कैंसिल! पहुंचेंगे पैतृक गांव पंचूर✦
Awaaz 24x7 News
AWAAZ APP• एंड्रॉइड एवं आईओएस

आवाज़ 24x7 डिजिटल न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें

गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें

उत्तराखण्डः हरिद्वार में गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह का भव्य आगाज! संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बोले- वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए भारत की ओर देख रही दुनिया

Author:Awaaz Desk
🕒 Last Updated:2026-11-21 09:56:40
Prefer us on
वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और बैंड की मधुर धुनों के साथ शुक्रवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के भव्य जन्मशताब्दी समारोह का विधिवत शुभारंभ हो गया।
उत्तराखण्डः हरिद्वार में गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह का भव्य आगाज! संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बोले- वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए भारत की ओर देख रही दुनिया

उत्तराखण्डः हरिद्वार में गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह का भव्य आगाज! संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बोले- वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए भारत की ओर देख रही दुनिया (सांकेतिक तस्वीर)

⚡ख़बरें फटाफट (संक्षेप में)

⏱️ 30-Sec Glance
  • वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और तीन पवित्र कलशों के स्वागत के साथ हरिद्वार में गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह का शुभारंभ हुआ, जिसमें 40 देशों के परिजन शामिल हुए।

  • संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और शैलदीदी की उपस्थिति में माता भगवती देवी शर्मा की स्मृति में विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया गया।

  • डॉ. भागवत ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए दुनिया भारत की ओर देख रही है; उन्होंने शांतिकुंज में अखंड दीप के दर्शन भी किए।

  • हरिद्वार। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और बैंड की मधुर धुनों के साथ शुक्रवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के भव्य जन्मशताब्दी समारोह का विधिवत शुभारंभ हो गया। पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की जन्मभूमि आंवलखेड़ा (आगरा), तपोभूमि मथुरा और कर्मभूमि हरिद्वार से अलख जगाते हुए पहुंचे तीन पवित्र कलशों का समारोह स्थल पर मंगल आरती कर भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर माता भगवती देवी शर्मा के तप और त्याग की स्मृति में एक विशेष स्मारक डाक टिकट का भी विमोचन किया गया। समारोह में भारत सहित 40 देशों से आए हजारों परिजन शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता गायत्री परिवार की प्रमुख शैलदीदी ने की, जबकि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रहे। अपने संबोधन में डॉ. भागवत ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए सौ वर्ष पूरे करना और उसे अनुशासन के साथ आगे बढ़ाना बड़ी चुनौती होती है। सनातन संस्कृति को लेकर किसी भी शंका या चिंता की आवश्यकता नहीं है। आज पूरा विश्व अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है और समाधान के लिए भारत की ओर देख रहा है, क्योंकि केवल भारतीय संस्कृति और सनातन चिंतन में ही मानवता को सही दिशा देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि भगवान ईश्वरीय कार्यों के संचालन के लिए स्वयं सामने नहीं आते, बल्कि योग्य व्यक्तियों और संगठनों को यह दायित्व सौंपते हैं।

    संघ और गायत्री परिवार के कार्य ईश्वरीय उद्देश्य से जुड़े हैं, इसलिए इनका निरंतर विस्तार और सफल होना स्वाभाविक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हनुमान जी को आदर्श मानकर समाज निर्माण में समर्पित होने का आह्वान किया। समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने महर्षि अरविन्द का स्मरण करते हुए कहा कि वर्ष 2026 इतिहास में दिव्य ज्योति के अवतरण के वर्ष के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने माता भगवती देवी शर्मा द्वारा संचालित अश्वमेध महायज्ञों को संगठन शक्ति का अद्वितीय उदाहरण बताया। जगद्गुरु आश्रम के स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि किसी संस्था की असली आत्मा उसके कार्यकर्ताओं के चरित्र और जीवन.मूल्यों में बसती है। समारोह में स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी परमात्मानंद और स्वामी विश्वेश्वरानंद ने भी आशीर्वचन दिए। प्रवास के दौरान डॉ. मोहन भागवत ने शांतिकुंज पहुंचकर अधिष्ठात्री शैलदीदी से आत्मीय भेंट की। दोनों के बीच सांस्कृतिक चेतना और समाज निर्माण पर संवाद हुआ। डॉ. भागवत ने सिद्ध अखंड दीप के दर्शन कर लोकमंगल की कामना की तथा आचार्य श्रीराम शर्मा और माता भगवती देवी की चरण पादुकाओं में नमन किया। शैलदीदी ने मंगल तिलक, गायत्री मंत्र अंकित उपवस्त्र और युग साहित्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

    आवाज़ 24x7 ऑफिशियल व्हाट्सएप चैनल

    ✓

    ब्रेकिंग न्यूज़ और विशेष रिपोर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमारा चैनल फ़ॉलो करें।

    चैनल फ़ॉलो करें (Follow)→
    📲खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें:
    FacebookX (Twitter)